टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: बेबिका ध्रुवे ने मनीषा रानी को दी कड़ी चेतावनी, कहा- 'इन लोगों की पपलूगिरी में मत पड़'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 09:59 AM IST

Bigg Boss OTT 2: कल रात बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में बेबिका ध्रुवे मनीषा रानी पर भड़क उठी और उसे कड़ी चेतावनी दे डाली। बेबिका ने इशारा करते हुए बताया कि इनके पछड़े में मत पड़ ये सुनकर मनीषा ने भी ज़बरदस्त रीऐक्शन दिया। पूरी बात जानने के लिए पढ़े ये खबर।

Image

Bigg Boss OTT 2 Bebika Dhruve

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में कल रात जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। शो की सदस्य बेबिका ध्रुवे( Bebika Dhruve) , आकांशा पूरी ( Akansksha Puri) और आलिया सिद्दीकी ( Aliya Siddiqui) को फेक का टैग देकर बिग बॉस ने जेल में बंद कर दिया। तो वहीं मनीषा रानी( Manisha Rani) ने अपनी गलती पर जैद को मनाने की कोशिश की। मनीषा को इस तरह जैद से बात करते देख बेबिका का गुस्सा फूट पड़ा और उसने मनीषा को कह डाला की इन लोगों की पपलूगिरी में मत पड़ तुझे याद नहीं इसने मेरे साथ कैसे बर्ताव किया था।

हुआ ये था कि शो के 6 एपिसोड में बिग बॉस ने सभी से दो फेक सदस्यों का नाम चुनने के लिए कहा । इन सब के बीच मनीषा रानी ने जैद हदीद ( Jad Hadid) को पगला कह दिया इस बात से अभिषेक और अविनाश भड़क गए उन्होंने जैद को कहा की ये तुम्हें पागल बुला रही है। तभी सब के बीच बहस छिड़ गई पूजा, सायरस मनीषा के बचाव में आए तो अविनाश अभिषेक ने उसे सुनाना शुरू कर दिया। इन सब से परेशान हो कर मनीषा रोने लगी।

जैद को मनाने गई मनीषा

जैद जेल के सामने बैठे होते हैं तभी मनीषा रानी उसके पास पहुँच जाती है और जैद की गोद में बैठ जाती है। मनीषा जैद से कहती है कि मेरा वो मतलब नहीं था मैं तुम्हें कुछ ग़लत नहीं कह रही। ये सब सुनता देख बेबिका ध्रुवे भड़क जाती है और कहती है इन लोगों की पपलूगिरी में मत पड़, तुझे याद नहीं क्या इन्होंने मेरे साथ कैसा बर्ताव किया था। तभी मनीषा कहती है इसको कुछ मत बोल मैं वही करूँगी जो मुझे ठीक लगेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article