Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 6: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT Season 2 के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को कड़ी सजा दी है, ये सजा उन्हें शो में अपना रियल साइड छिपाने के लिए दी गई है। बिग बॉस ने घरनवालों को बीबी करेंसी कमाने का एक मौका दिया था, इसके लिए घरवालों को बिग बॉस ओटीटी में मौजूद ऐसे दो घरवालों के नाम लेने थे, जो काफी फेक हैं। अगर घरवालों के नाम ऑडियंस के नाम से मिल जाते हैं, तो उन्हें पैसे मिल जाएंगे। जिसके बाद के घरवाले तीन कंटेस्टेंट्स को जेल की सजा के लिए फेक करार दे देत हैं। जिसमें बेबिका ध्रुवे, आलिया सिद्दीकी और आकांक्षा पुरी का नाम शामिल है, हालांकि ऑडियसं के नामों से यह मैच नहीं खाता और बीबी करेंसी शून्य हो जाती है। जेल पहुंचने के बाद बेबिका आग बबूला हो जाती हैं, और गुस्से में बाथरूम का गेट पटखने लगती हैं।
आग बबूला हुईं बेबिका ध्रुवे
जेल की सजा मिलने के बाद बेबिका ध्रुवे काफी परेशान नजर आती हैं, वह लोगों पर चिल्लाने लगती हैं। शो-शराबा मचाने लगती हैं, उनका मानना था कि पर्सनल दुश्मनि के चलते घरवालों ने उनका नाम लिया है, अगर वह ईमानदारी दिखाते तो उनकी जगह कोई और कंटेस्टेंट जेल की हवा खा रहा होता। वह बार-बार कहती हैं कि मैं जेल में होना डिजर्व नहीं करती। वह बाथरूम में खुद को बंद कर लेती है, बाथरूम के दरवाजे पर हाथ पटखने लगती हैं। जिसके बाद मनीषा रानी और पूजा भट्ट मिलकर उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं।
बेबिका और मनीषा की दोस्ती में आएगी दरार?
इसके बाद मनीषा, जैद के साथ बैठकर हंसी मजाक कर रही होती हैं। जिसके देखकर बेबिका भड़क जाती हैं और मनीषा को उल्टा सीधा सुनाने लगती हैं। जिसे देखने के बाद लग रहा है कि दोनों की दोस्ती में भी दरार आ सकती है।
