टीवी मसाला

Bigg Boss फेम एजाज खान पर एक बार फिर गिरी कानूनी गाज, आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने के लिए हुई FIR

Bigg Boss Fame Ajaz Khan Stuck In Legal Problem: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस' से सुर्खियां बटोरने वाले एजाज खान पर एक बार फिर से कानूनी गाज गिर गई है। एजाज खान के खिलाफ 'फेक' और 'आपत्तिजनक सामग्री' सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।

Image

फोटो क्रेडिट- एजाज खान इंस्टाग्राम

Bigg Boss Fame Ajaz Khan Stuck In Legal Problem: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस' से सुर्खियां बटोरने वाले एजाज खान अक्सर विवादों में घिरे नजर आते हैं। एजाज खान कई बार कानूनी मसलों में भी फंस चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर से खबर आ रही है कि एजाज खान पर कानूनी गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि नकली और आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए एजाज खान के खिलाफ एफआईआर हुई है। इंदौर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजेश दंडोतिया ने इस बात की पुष्टि की है और बताया है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद एक्टर एजाज खान को समन भी भेजा गया था। इंदौर के एडीसीपी ने इस सिलसिले में बात करते हुए बताया कि एजाज खान (Ajaz Khan) पर क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद एक्टर अपना बयान दर्ज कराने के लिए भी आए थे।

इंदौर एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने इस बारे में कहा, "सोशल मीडिया पर नकली और आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के लिए क्राइम ब्रांच में एजाज खान (Ajaz Khan) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के बाद एजाज को नोटिस भी भेजा गया और वह बयान दर्ज कराने के लिए यहां आए थे। दो महीने पुराने केस में उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। हादसे के सिलसिले में कई गलत कहानियां सोशल मीडिया पर साझा की गईं। 32 एकाउंट इस सिलसिले में ब्लॉक किये गए और 68 एकाउंट्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।"

एजाज खान (Ajaz Khan) के बारे में बात करते हुए एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एजाज खान के सोशल मीडिया हैंडल पर एक बहुत ही आपत्तिजनक कंटेंट साझा किया गया था, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज हुई। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "नोटिस मिलने के बाद वह थाने आए और वहां पूछताछ के लिए करीब 3 घंटे तक कमीशन बैठी रही। इसी के अनुसार आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" बता दें कि एजाज खान ने एफआईआर दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर आकर माफी भी मांगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article