टीवी मसाला

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में Qazi Touqeer ने Scout OP पर थूका? हुई गंदी लड़ाई; हाथापाई की आई नौबत

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच भयंकर लड़ाई हुई। कैप्टेंसी टास्क में दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। आइए आपको लड़ाई की वजह बताते हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की अब सिर्फ माही विज से बन रही हैं। काजी और माही का अपना ग्रुप भी टूट गया है और वह दोनों सिर्फ एक साथ नजर आते हैं। काजी की कई कंटेस्टेंट्स से लड़ाई हो चुकी है और कुछ कंटेस्टेंट्स को काजी तौकीर इरिटेट लगने लगे हैं, लेकिन अब बिग बॉस 20 के घर में काजी और स्काउट ओपी (Scout OP) की भयंकर लड़ाई हुई और इस लड़ाई की वजह काजी का थूकना है। दावा है कि काजी ने स्काउट पर थूका था, जिस वजह से शो में खूब सारा ड्रामा हुआ। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से आते ही Rhiti Tiwari ने Ex पापा Ekam Bawa के खिलाफ लिया लीगल एक्शन, आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

    स्काउट से हुई काजी तौकीर की गंदी लड़ाई

    बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का कैप्टेंसी टास्क शो में हो गया है, जिसका अपडेट सोशल मीडिया पर आया है। टास्क में कंटेस्टेंट्स को बहस करनी थी। दावा है कि टास्क में काजी तौकीर और माही विज का मुकाबला उदिति सिंह और अरिश्फा खान से हुआ। इसी टास्क के दौरान काजी और स्काउट ओपी के बीच तीखी बहस हो गई। दावा है कि टास्क के दौरान बोलते-बोलते काजी तौकीर के मुंह से थूक के छींटे स्काउट ओपी के ऊपर गिर गए, जिस पर स्काउट भड़क गए। इस मौके पर काजी तौकीर ने क्लियर किया कि ये सब उनसे गलती से हुआ है। काजी ने स्काउट से माफी तक मांगी। हालांकि, स्काउट शांत नहीं हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई और इस लड़ाई में हाथापाई की नौबत तक आ गई। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बहन बोलकर Love Gill के प्यार में पड़े स्काउट? ट्रोलिंग के बीच टीम ने मेकर्स पर लगाया आरोप

      काजी तौकीर को हुआ डेंगू

      बता दें कि बिग बॉस 20 में काजी तौकीर बीमार चल रहे हैं और अब उनकी हेल्थ पर बड़ा अपडेट आया है। काजी तौकीर को डेंगू हो गया है और उन्हें मेकर्स ने गेम से बाहर किया है। काजी को मेडिकल रूम में रखा गया है, जहां पर उनका इलाज होगा। काजी शो कुछ समय में लौट आएंगे। काजी को डेंगू होने की पुष्टि उनकी टीम की तरफ से कर दी गई है और टीम की तरफ से बताया गया है कि वह जल्द ही टीम होकर अपनी गेम खेलते हुए नजर आएंगे।

      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article