टीवी मसाला

Exclusive: 'कोई उसके पीछे पड़ा है'- मौनी रॉय पर Arjun Bijlani का बड़ा खुलासा, बोले- पहले भी ऐसा हुआ है...

Arjun Bijlani Big Revelation On Mouni Roy: टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में मौनी रॉय को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि कोई तो मौनी के पीछे पड़ा हुआ है।

Image

Arjun Bijlani ने मौनी रॉय को लेकर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Arjun Bijlani Big Revelation On Mouni Roy: टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अर्जुन बिजलानी ने टीवी पर कई हिट शोज दिये हैं। वहीं आखिरी बार अर्जुन बिजलानी को 'लाफ्टर शेफ्स 3' में देखा गया था, जहां उन्होंने धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। लेकिन कुछ वक्त पहले अर्जुन बिजलानी अपने और मौनी रॉय के डेटिंग रूमर्स के कारण चर्चा में आ गए थे। दरअसल, दोनों को एक पार्टी से साथ निकलते देख सोशल मीडिया पेज ने सवाल किया था कि क्या दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस मामले पर अर्जुन बिजलानी ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं हाल ही में टेली टॉक संग बातचीत के दौरान अर्जुन बिजलानी ने मौनी रॉय (Mouni Roy) को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्टर का कहना है कि कोई तो मौनी रॉय के पीछे पड़ा हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्लास्टिक सर्जरी से बिगड़ा Mounir Roy का चेहरा तो लोगों ने उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस ने कहा 'मैं देखती ही नहीं...'

अर्जुन बिजलानी ने मौनी रॉय (Mouni Roy) के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि काफी वक्त से कोई तो मौनी के पीछे पड़ा हुआ है। मुझे नहीं पता कि कौन है? वो अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही है। आप उसकी सेक्शुअलिटी पर टिप्पणी करते हैं, ड्रिंकिंग पर बोल रहे हैं। सब पार्टी में जाते हैं और सब एंजॉय करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि किसी के कैरेक्टर के बारे में ऐसे बोलना बहुत गलत है। एक बार पहले भी ऐसी चीजें हुई हैं, जहां एक एक्टर को जो हमारे साथ नहीं हैं। उसकी छवि खराब की गई, उसके बारे में गलत चीजें लिखी गईं। मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं बहुत चिल इंसान हूं। लेकिन हो सकता है कि किसी को फर्क पड़े।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Elvish Yadav के एक ट्वीट से सहम गए अर्जुन बिजलानी? सरेआम किरकिरी होने पर दी सफाई

    मौनी रॉय (Mouni Roy) के बारे में बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने आगे कहा कि अरे हमने साथ में शो किये हैं, वीडियोज किये हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने बताया कि उस दिन पार्टी में वह भी जाने वाली थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं जा पाईं। अर्जुन बिजलानी ने कहा कि हम इन चीजों पर हंस रहे थे कि ये क्या बकवास है।
    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article