Neha Bhasin Gave Support Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल और स्काउट ओपी के चैप्टर को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश की गई है। वीकेंड का वार में दोनों की सलमान खान ने खूब क्लास लगाई, लेकिन सारा इल्जाम लव गिल पर आ गया। इतना ही नहीं, घर के कई सदस्यों ने भी स्काउट की हालात का जिम्मेदार लव गिल को बताया। अब इस मामले पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने अपनी राय रखी है। नेहा ने लव गिल (Love Gill) का सपोर्ट किया और बिग बॉस के टॉक्सिक माहौल की बात की। इस मौके पर नेहा ने मेकर्स को भी फटकार लगाई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Chhath Puja: छठी मैया की भक्ति में डूबे टीवी स्टार्स, Neha Marda की फोटोज ने खींचा फैंस का ध्यान
लव गिल के सपोर्ट में उतरीं नेहा भसीन
नेहा भसीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक साथ तीन स्टोरी लगाई। इस स्टोरी में नेहा ने मेकर्स को फटकार लगाई और शो के टीआरपी के खेल के बारे में बात की। नेहा ने लिखा, 'बिग बॉस लंबे समय से महज एक टेलीविज़न शो से आगे बढ़ चुका है। यह हमारे सामाजिक चीजों को परेशान करने वाला सामाजिक आईना है, जहां निर्माता सिर्फ टीआरपी (TRP) के लिए जानबूझकर टॉक्सिक कहानियां गढ़ते और बढ़ावा देते हैं। वहीं दर्शकों के रिएक्शन सच में एक गहरी सामाजिक खामी को उजागर करते हैं। यह खुला डबल स्टैंडर्ड नजरअंदाज करना असंभव है। मेल कंटेस्टेंट को अक्सर उदारता, ढील और व्यवस्थागत विशेषाधिकार दिए जाते हैं, जबकि फीमेल कंटेस्टेंट्स को आक्रामक निंदा (विच-हंट), कड़ी जांच और मॉरल पुलिसिंग का सामना करना पड़ता है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज ने Love Gill के मुंह पर फेंका शरबत, Scout OP ने भी लिया बेइज्जती का बदला
bigg boss 20- neha bhasin post (photo credit- instagram)
