टीवी मसाला

Bigg Boss 20: काजी तौकीर की तारीफों पर मुंह बनाना कनिका को पड़ा भारी, दर्शकों ने 'जलकुकड़ी' बता किया ट्रोल

Bigg Boss 20 Kanika Mann Brutally Trolls: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर की तारीफों पर कनिका मान ने मुंह बनाना शुरू कर दिया था। इसे लेकर अब वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Image

Bigg Boss 20: कनिका मान हुईं बुरी तरह ट्रोल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Kanika Mann Brutally Trolls: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों जमकर धमाल हो रहा है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। बीते सप्ताह वीकेंड का वार पर कई कंटेस्टेंट्स निशाने पर रहे, जिसमें सबसे ज्यादा क्लास काजी तौकीर की लगी। हालांकि सारा अली खान ने उन्हें बताया कि उनका बेस्ट फ्रेंड काजी तौकीर का बहुत बड़ा फैन है। सारा अली खान ने काजी तौकीर से उनका 'अफगान जलेबी' गाना गाने के लिए भी कहा। लेकिन काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की तारीफों पर कनिका मान ने मुंह बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने सारा अली खान और आयुष्मान खुराना से ये तक कहा कि आप इन्हें क्यों इतना चढ़ा रहे हैं? लेकिन अपनी इन चीजों के लिए कनिका मान ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Salman Khan पर फूटा इमाम सिद्दीकी का गुस्सा, ओपन लेटर लिखकर भाईजान से मांगी सफाई

कनिका मान (Kanika Mann) को मुंह बनाता देख 'बिग बॉस 20' के दर्शकों ने उनकी जमकर क्लास लगाई। जहां किसी ने उन्हें 'जलकुकड़ी' बताया तो वहीं किसी ने उन्हें 'बेशर्म' कहा। कनिका मान की हरकतों पर भड़कते हुए एक यूजर ने लिखा, "कनिका काजी से बहुत जल रही है। समलान खान ने कहा कि अरे मेरी फैन भी आपकी फैन है, जो मेरे घर पर फैन है जो चलती नहीं है। भाई ने सच में काजी के बचाव में कनिका को रोस्ट कर दिया। ये दिखाता है उनका काजी के लिए प्यार।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सारा अली खान ने काजी की तारीफ क्या कर दी, कनिका के भाव ही सबकुछ बता रहे हैं। इतना जलने की जरूरत नहीं है। काजी को तारीफ मिल रही है तो जल रही है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "कनिका ने जो आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के साथ किया, वो बहुत अपमानजनक था। हमें पता है कि आप काजी को पसंद नहीं करती, लेकिन मेहमानों के सामने थोड़ा आदर रखो। ये बहुत ही शर्मनाक बर्ताव था।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इस हफ्ते इन 8 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, टास्क में घरवालों ने दोस्तों पर किया वार

    कनिका मान (Kanika Mann) पर निशाना साधने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने लिखा, "कोई आम इंसान ऐसे बर्ताव कैसे कर सकता है? कनिका बिल्कुल जोकर और साइको की तरह बर्ताव कर रही थी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बिग बॉस 17' के बाद एक नया जोकर मिल गया। कनिका मान शो की नई जोकर है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इसे नहीं पता कि मेहमानों का सम्मान कैसे करना है। आयुष्मान और सारा ने काजी की तारीफ की और इसने कहा कि आप लोग इसे चढ़ाते क्यों हो? मतलब सच में? जलन और असुरक्षा इतनी बढ़ गई है कि ये मेहमानों का सम्मान करना भूल गई है।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article