टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'विलेन' का टैग मिलने पर फूटा Scout OP की मंगेतर काशवी का गुस्सा, Love Gill के फैंस ने किया टारगेट?

Scout OP Fiancée Kaashvi Gets Labeled A Villain: रियलिटी शो बिग बॉस 20 की वजह से सोशल मीडिया पर स्काउट ओपी की गर्लफ्रें काशवी हिरानंदानी की खूब चर्चा हो रही है। इस बीच उन्हें विलेन का टैग मिला है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Scout OP Fiancée Kaashvi Gets Labeled A Villain: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में बेशक काशवी हिरानंदानी ने एंट्री बतौर कंटेस्टेंट नहीं ली है, लेकिन उनकी चर्चा शो में कई कंटेस्टेंट्स से ज्यादा होती है। काशवी के मंगेतर स्काउट ओपी (Scout OP) शो में नजर आ रहे हैं और उनका कनेक्शन लव गिल के साथ काफी विवादों में चल रहा है, जिस पर काशवी खुद स्काउट को फटकार लगा चुकी हैं। इस पूरे मामले में लव गिल की गलती दिखाई गई है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर काशवी ट्रोल हो रही हैं, जिस पर उन्होंने करारा जवाब दिया है। काशवी को सोशल मीडिया पर विलेन का टैग मिल रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू-Love की हरकत पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा, गेम में बेटी तारा का नाम सुन भड़कीं Mahhi

काशवी को मिला विलेन का टैग

    बिग बॉस 20 की शुरुआत से ही काशवी स्काउट ओपी को शांति से सपोर्ट कर रही थीं, लेकिन शो में आने के बाद से ही वह लाइमलाइट में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी चर्चा हो रही हैं और अब स्काउट और लव के पूरे विवाद पर काशवी को विलेन का टैग दिया गया है। इस बात का खुलासा खुद काशवी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में किया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट किया है, जिसमें काशवी ने खुलासा किया कि उन्हें विलेन का टैग दिया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। काशवी ने साफ कहा है कि वह किसी को सफाई देने के लिए सामने नहीं आने वाली है। इससे साफ है कि उन्हें ट्रोलिंग से कुछ खास फर्क नहीं पड़ रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TV Throwback: 'KISS करो', सुनसान जगह पर डायरेक्टर ने Debina Bonnerjee संग की थी गंदी हरकत, कांप गई थीं एक्ट्रेस

      स्काउट ओपी की मंगेतर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

      कशवी ने X पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'जो पेज मुझे निशाना बना रहे हैं और नफरत फैला रहे हैं, वे बेझिझक मुझे विलेन बना लें, जितनी भी अधूरी जानकारी उनके पास है, उसी के आधार पर। मैं ऐसी कहानी के खिलाफ खुद का बचाव नहीं करने वाली, जिसके बारे में आप लोगों को पूरी सच्चाई पता ही नहीं है। जब मैं तैयार होऊंगा, तब मैं अपनी बात रखूंगा। तब आप में से कुछ लोगों को एहसास होगा कि आपने मुझे और इस पूरी स्थिति को कितनी गलत तरीके से आंका है।' काशवी का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। फैंस का मानना है कि इस पोस्ट के जरिए काशवी ने लव और स्काउट के विवाद पर रिएक्ट किया है। इशके अलावा, कुछ फैसं का मानना है कि लव गिल के फैंस ही काशवी को बुरी तरह ट्रोल कर रहे होंगे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article