टीवी मसाला

दुश्मनों की तरह खुल्लम-खुल्ला लड़ चुकी हैं TV की ये टॉप एक्ट्रेसेस, मासूमियत छोड़ बन गई थीं जंगली बिल्लियां

TV Actresses Cat Fight: टीवी इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के बीच लड़ाई झगड़े होना आम बात है। कई एक्ट्रेसेस आपस में भिड़ चुकी हैं। आइए आपको इन स्टोरी में टॉप 6 टीवी की कैट फाइट के बारे में बताते हैं।

Image

tv actresses cat fight (photo credit- instagram)

TV Actresses Cat Fights: टीवी इंडस्ट्री के कलाकार सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। स्टार्स कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लोगों का ध्यान खींचते हैं, तो कभी प्रोफेशनल मुद्दों की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। इस वजह से स्टार्स के बीच कलेश होना काफी आम बात है। कई बार कलाकार आपस में भिड़ते हुए नजर आए हैं और इस मामले में टीवी एक्ट्रेसेस भी पीछे नहीं है। टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस के बीच कई बार लड़ाई झगडे़ हुए हैं, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई है। आइए आपको ऐसी ही टॉप 6 लड़ाइयों के बारे में बताते हैं। इस लिस्ट में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna)-तेजस्वी प्रकाश से लेकर निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम शामिल है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'बहन का नया निशाना'- काम्या पंजाबी ने लव-गुल्लू पर कसा तंज, कनिका मान को भी लिया आड़े हाथों

tv actresses cat fight

tv actresses cat fight (photo credit- instagram)

    आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा

    टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आयशा सिंह ने लीड रोल निभाया था और ऐश्वर्या शर्मा शो में सेकंड लीड रोल में थीं। दावा किया जाता है कि दोनों के बीच कभी नहीं बनी। सेट पर भी दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते थे। सोशल मीडिया पर भी आयशा और ऐश्वर्या एक दूसरे को फॉलो नहीं करती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: दूसरी लड़की के चक्कर में Avinash Mishra ने Eisha Singh को किया चीट? ब्रेकअप की शॉकिंग वजह आई सामने

    tv actresses cat fight

    tv actresses cat fight (photo credit- instagram)

      नेहल चुदासमा और खानजादी

      रियलिटी शो द 50 में नेहा चुदासमा और खानजादी के बीच टशनबाजी शुरू हुई थी। एक टास्क के दौरान खानजादी ने नेहल की बॉडी शेमिंग की थी, जिसके बाद दी दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। इस घटना के बाद दोनों के बीच लड़ाई झगडे़ बढ़ गए थे।
      tv actresses cat fight

      tv actresses cat fight (photo credit- instagram)

      निया शर्मा-देवोलीना भट्टाचार्जी

      इस लिस्ट में निया शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी शामिल है, जिनके बीच पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी के दौरान लड़ाई हुई थी। निया ने पर्ल वी पुरी का सपोर्ट किया था, जिसके बाद देवोलीना ने उन्हें खरी खोटी सुनाई थी।
      tv actresses cat fight

      tv actresses cat fight (photo credit- instagram)

      तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना

      तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच विवाद एक वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान हुआ था। तेजस्वी ने सुरभि के साथ इंटरव्यू देने के लिए मना कर दिया था। तब सुरभि रोते हुए शो छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद तेजस्वी ने काफी कुछ कहा था।
      tv actresses cat fight

      tv actresses cat fight(photo credit- instagram)

      उर्फी जावेद और चाहत खन्ना

      चाहत खन्ना और उर्फी जावेद के बीच सोशल मीडिया पर विवाद देखने के लिए मिला था। चाहत ने उर्फी के आउटफिट पर कमेंट किया था। इस दौरान उन्होंने उर्फी को खरी खोटी सुनाई थी। इस पर उर्फी ने भी पलटवार किया था। इस घटना ने फैंस का ध्यान खींच लिया था।
      tv actresses cat fight

      tv actresses cat fight (photo credit- instagram)

      हिना खान और शिल्पा शिंदे

      हिना खान और शिल्पा शिंदे का विवाद किसी से छुपा नहीं है। बिग बॉस के दौरान दोनों खूब लड़ी। इसके बाद शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस दौरान हिना ने शिल्पा को खूब सुनाया था। तब भी दोनों की बहस हुई।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article