टीवी मसाला

Bigg Boss 20: लव गिल पर कहर बनकर बरसीं आम्रपाली दुबे, लताड़ते हुए बोलीं- मुझे स्काउट का इरादा पता था और...

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' से जुड़ा हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली दुबे, लव गिल को लताड़ती हुई नजर आईं।

Image

Bigg Boss 20: लव गिल पर भड़कीं आम्रपाली दुबे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। 'बिग बॉस 20' में इन दिनों लव गिल हर कंटेस्टेंट्स के निशाने पर नजर आईं। 'बिग बॉस 20' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली दुबे ने लव गिल को जमकर लताड़ लगाई। हालांकि लव गिल भी जवाब देने में जरा भी पीछे नहीं रहीं। 'बिग बॉस 20' के इस प्रोमो वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'बहन का नया निशाना'- काम्या पंजाबी ने लव-गुल्लू पर कसा तंज, कनिका मान को भी लिया आड़े हाथों

    'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि आम्रपाली दुबे, लव गिल से सवाल करती हैं, "स्काउट का इरादा क्या था तेरे साथ? सलमान सर ने पूछा तो क्या जवाब दिया?" उनकी बात पर लव गिल ने स्काउट ओपी से कहा कि मैं यहां ये समझाने नहीं आई हूं। लेकिन स्काउट ओपी ने आगे से कहा कि मैंने बोला है क्या कुछ? तो मेरे ऊपर क्यों चढ़ रही है। वहीं लव गिल ने कहा, "मेरे बारे में मजाक बनाने की जरूरत नहीं है, जब मेरा भाई था...था।" वहीं आम्रपाली दुबे ने घरवालों से सवाल किया कि क्या इसने कहा था कि स्काउट भाई था? आम्रपाली दुबे के सवाल पर माही विज ने ना में जवाब दिया। वहीं लव गिल ने कहा कि अब मेरा कुछ नहीं लगता है वो। इसपर आम्रपाली दुबे ने जोर देते हुए कहा कि मैं भी यही बात कह रही हूं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान की टीम का Salman Khan पर आरोप, बोली- काजी के खिलाफ कुछ सह नहीं पाते...

      'बिग बॉस 20' में लव गिल ने घरवालों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी ने भी मेरे किरदार पर उंगली उठाई तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। आम्रपाली दुबे ने जवाब दिया, "मैं तेरे जवाबों पर उंगली उठाऊंगी, क्योंकि मुझे स्काउट का इरादा पता था।" लव गिल ने चिल्लाते हुए कहा, "मुझे भी पता था, जब तक पता था।" इसपर आम्रपाली दुबे ने कहा, "तो बोलना था। नैरेटिव मत बदलो।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article