एजुकेशन

MHT CET 2027 का शेड्यूल जारी, अप्रैल-मई में होंगी परीक्षाएं, यहां से देखें शेड्यूल

MHT CET 2027 Schedule: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने MHT CET 2027 की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org या नीचे खबर से देख सकते हैं।

Image

MHT CET 2027 का शेड्यूल जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

MHT CET 2027 Schedule OUT: महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने MHT CET 2027 की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर देख सकते हैं। इस बार MHT CET के PCB और PCM ग्रुप की परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा MBA, MMS, LLB, BBA, BCA और दूसरे कोर्स के एंट्रेंस टेस्ट की तारीखें भी जारी की गई हैं।

PCB ग्रुप की पहली परीक्षा 8 से 13 अप्रैल 2027 तक होगी। वहीं PCM ग्रुप के उम्मीदवारों का पहला एग्जाम 16 से 26 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण में PCB की परीक्षा 6 से 8 मई और PCM की परीक्षा 10 से 15 मई 2027 तक होगी।

परीक्षा/कोर्सपहला चरणदूसरा चरण
MHT CET PCB8–13 अप्रैल6–8 मई
MHT CET PCM16–26 अप्रैल10–15 मई
MBA/MMS/PGDM/PGCM28–30 जनवरी1–3 अप्रैल
LLB (5 साल)28–29 मार्च24 मई
BHMCT/ BCA/ BBA/ BMS/ BBM28–30 अप्रैल27–28 मई

दूसरे कोर्स की परीक्षा तारीखें भी जारी

सेल की ओर से अन्य प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल भी बताया गया है। M.HMCT परीक्षा 24 मार्च, MCA परीक्षा 27 मार्च और B.Design परीक्षा 18 अप्रैल 2027 को होगी। वहीं LLB (3 साल) की परीक्षा 4 और 5 मई को आयोजित की जाएगी।

MHT CET 2027 का शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से परीक्षा तारीखों का नोटिस देख सकते हैं:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।

2. होमपेज पर MHT CET 2027 Exam Dates के लिंक पर क्लिक करें।

3. परीक्षा तारीखों का PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा।

4. अपने कोर्स के अनुसार परीक्षा की तारीखें चेक करें।

5. PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट रख लें।

परीक्षा केंद्रों को लेकर भी हो सकता है बदलाव

इस बार महाराष्ट्र सरकार परीक्षा केंद्र आवंटित करने के लिए नई व्यवस्था पर विचार कर रही है। इसके तहत छात्रों को 12वीं की पढ़ाई करने वाले कॉलेज के पिन कोड के आधार पर परीक्षा केंद्र दिया जा सकता है। इस साल कुछ परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी और पैसे लेकर ज्यादा परसेंटाइल दिलाने के आरोप सामने आए थे। इन मामलों की जांच जारी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article