Bigg Boss 20 Gullu Allegedly Getting Hint: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स की गेम हर दिन नया रुख ले रही है। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिन्हें लगातार फटकार लगाई जा रही है कि वह शो में अच्छा नहीं कर रहे हैं और न ही दिख रहे हैं। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 20' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि गुल्लू यानी कुशाल तंवर को उनकी टीम की ओर से लगातार हिंट मिल रहे हैं। गुल्लू (Gullu) के इस वीडियो ने दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस वीडियो पर लोगों ने मेकर्स से गुल्लू के खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की तारीफों पर मुंह बनाना कनिका को पड़ा भारी, दर्शकों ने 'जलकुकड़ी' बता किया ट्रोल
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के वायरल वीडियो में गुल्लू, कनिका मान और मैरी कॉम के साथ बैठे नजर आए। वह टीम की ओर से भेजे गए कपड़े देख ही रहे थे। इसी बीच गुल्लू ने कनिका मान से कहा, "मुझे लग रहा है कि मैं शो में अच्छा नहीं कर रहा।" उनकी बात पर कनिका मान ने जवाब दिया कि तुम ये दावे के साथ कह सकते हो? वहीं गुल्लू ने कहा, "बोल के आया था, पता तो चलना चाहिए। अच्छी चीज भी है। यहां का तो सही, वहां से भी तो होना चाहिए।" वहीं कनिका मान ने सवाल किया, "क्या पता कुछ कंफ्यूजन हो?" लेकिन कुशाल तंवर ने आगे कहा, "खुद को तो पता होना है ना।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इस हफ्ते इन 8 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, टास्क में घरवालों ने दोस्तों पर किया वार
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़े कुशाल तंवर के इस वीडियो ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, "ये नजरअंदाज करने वाली बात नहीं है। अगर गुल्लू के कपड़े बाहर से जुड़ी कुछ हिंट ला रहे हैं तो मेकर्स को इसे संबोधित करना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये क्लिप साफ तौर पर सवाल उठा रही है कि क्या मीडिया गुल्लू और कनिका को नोट्स के जरिए हिंट भेज रहे हैं या कपड़ों के रंग से उन्हें सिग्नल दे रहे हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये क्लिप देख ऐसा लग रहा है कि गुल्लू को बाहर से हिंट मिल रही है। उम्मीद करते हैं कि बिग बॉस की टीम जांच करेगी और एक्शन लेगी।"
