टेक एंड गैजेट्स

Amazon-Flipkart पर ऑफर्स की भरमार, 55 इंच के Smart TV पर पाएं बंपर छूट

अगर आप भी घर के लिए एक नया टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जानकारी आपके काम की हो सकती है। Amazon-Flipkart पर 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर आकर्षक डील ऑफर की जा रही है।

Image

55 इंच के स्मार्ट टीवी पर मिल रही बंपर छूट (AI Generated Image)

त्योहारी सीजन (Festive Season) में अगर आप घर के लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर मिल रहे ऑफर्स आपके लिए अच्छा मौका हो सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Xiaomi, LG, TCL और Hisense जैसे ब्रांड्स के 55 इंच वाले स्मार्ट टीवी (55 inch Smart TV) आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि 50,000 रुपये से कम के बजट में आपको 4K और QLED डिस्प्ले वाले टीवी के कई विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए खरीदारी को और किफायती बनाया जा सकता है। आइए जल्दी से चेक कर लेते हैं कि 55 इंच के Smart TV की कितनी कीमत पड़ेगी-

Xiaomi 55-inch X 4K Ultra HD Smart TV

Xiaomi का यह 55 इंच स्मार्ट टीवी 4K Ultra HD डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें गेमिंग के लिए 120Hz DLG सपोर्ट मिलता है। टीवी में Dolby Vision, HDR10, HLG और Vivid Picture Engine 2 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Android 14 आधारित Google TV पर काम करता है। इसमें 2GB RAM और 8GB स्टोरेज मिलती है। बेहतर साउंड के लिए 34W ऑडियो आउटपुट के साथ Dolby Audio और DTS:X का सपोर्ट दिया गया है। इसे Amazon से खरीदा जा सकता है और इसकी कीमत 34,499 रुपये पड़ेगी।

LG 55-inch NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD Smart TV

LG का यह स्मार्ट टीवी 55 इंच के 4K Ultra HD डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 3,840x2,160 पिक्सल रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी में AI Processor 4K Gen 9 दिया गया है, जो तस्वीरों की क्वालिटी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें 4K Super Upscaling, AI HDR Remastering और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह webOS 26 पर काम करता है और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 20W साउंड आउटपुट देता है। इसे अमेजन से खरीद सकते हैं और इसकी मौजूदा कीमत 42,999 रुपये है।

TCL T6D 55-inch QLED Ultra HD Smart Google TV

TCL का यह 55 इंच QLED टीवी 4K रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 350 निट्स ब्राइटनेस और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल मिलता है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट है। इसमें 28W स्पीकर सिस्टम के साथ Dolby Atmos भी मिलता है। यह Google TV पर काम करता है। इसकी कीमत 41,499 रुपये है और इसे Flipkart से खरीद सकते हैं।

Hisense 55-inch 55E75Q QLED Ultra HD Smart TV

Hisense का यह स्मार्ट टीवी 55 इंच के 4K QLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। बेहतर ऑडियो के लिए 48W स्पीकर दिए गए हैं। यह VIDAA OS पर काम करता है। इसमें Netflix, Prime Video, Sony LIV, ZEE5 और YouTube जैसे ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 36,999 रुपये पड़ेगी और इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article