एजुकेशन

CA Foundation Result 2026: कब तक जारी हो सकता है सीए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे देख सकेंगे स्कोरकार्ड

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सितंबर 2026 सेशन की CA Foundation परीक्षा का रिजल्ट 6 नवंबर की शाम तक जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार icai.org से परिणाम देख सकेंगे।

Image

ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट कब तक आ सकता है? (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सितंबर 2026 सेशन की CA Foundation परीक्षा का रिजल्ट 6 नवंबर की शाम तक जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट के साथ ICAI ग्रुप के हिसाब से पास प्रतिशत, कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी।

ICAI ने सितंबर सेशन की CA Foundation परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

जानकारीविवरण
परीक्षाCA Foundation सितंबर 2026
परीक्षा की तारीखें2, 5, 7 और 9 सितंबर
संभावित रिजल्ट तारीख6 नवंबर 2026
रिजल्ट वेबसाइटicai.org
जरूरी जानकारीरजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर

ऐसे चेक कर सकेंगे CA Foundation Result

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

1. सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाना होगा

2. होमपेज पर CA Foundation Result के लिंक पर क्लिक करना होगा

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा

4. सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा

5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट अपने पास जरूर रख लें।

मई सेशन में 20.09% छात्र हुए थे पास

मई सेशन की परीक्षा में कुल 90,217 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 18,124 उम्मीदवार सफल हुए थे। इस तरह कुल पास प्रतिशत 20.09 रहा था। सफल उम्मीदवारों में 9,769 पुरुष और 8,355 महिला उम्मीदवार शामिल थीं।

जनवरी 2027 में होगी अगली परीक्षा

जो उम्मीदवार इस बार सफल नहीं हो पाते हैं, उन्हें अगले सेशन की तैयारी का मौका मिलेगा। ICAI के शेड्यूल के मुताबिक, अगली CA Foundation परीक्षा 3 से 9 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, सितंबर परीक्षा में सफल उम्मीदवार ICAI के SSP पोर्टल के जरिए CA Intermediate कोर्स में रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article