बॉक्स ऑफिस

Ramayana Box Office Collection: ₹400 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है रणबीर की 'रामायण', तीसरे दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2026, 07:37 AM IST

Ramayana Box Office Collection Day 3: रणबीर कपूर की 'रामायण' की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया।

Image

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन की कमाई ने चौंकाया (Image Source: IMDb)

Ramayana Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर सबका ध्यान खींच रखा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी एक्साइटेड थे और रिलीज के बाद इसकी कमाई पर लगातार नजर रखी जा रही है। पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली थी। ऐसे में शनिवार का दिन फिल्म के लिए काफी अहम माना जा रहा था। ट्रेड से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में फिर से तेजी देखने को मिली। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म रामायण ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी 'रामायण' ने तीसरे दिन यानी शनिवार, इंडिया में करीब 69.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन दूसरे दिन के मुकाबले करीब 45.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। शुक्रवार को फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पहले दिन इसका कलेक्शन 64.85 करोड़ रुपये रहा था। तीसरे दिन की कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 182.70 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 218.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस कमाई के मामले में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि नेट कलेक्शन अभी इस आंकड़े से थोड़ा दूर है।

वर्ल्डवाइड 375 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म

'रामायण' का प्रदर्शन सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है। विदेशों में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। तीसरे दिन विदेशों से फिल्म ने करीब 60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 157.25 करोड़ रुपये हो गया है। इंडिया और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन तीन दिनों में करीब 375.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की है। तीसरे दिन हिंदी में करीब 53 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ। वहीं, कन्नड़ वर्जन ने 6.30 करोड़ रुपये, तेलुगु वर्जन ने 6 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 2.50 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन ने करीब 2 करोड़ रुपये कमाए। इन आंकड़ों से साफ है कि हिंदी वर्जन फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान दे रहा है।

फिल्म में नजर आ रहे हैं ये सितारे

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता के किरदार में हैं। यश फिल्म में रावण बने हैं। इनके अलावा सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान, रवि दुबे (Ravie Dubey) लक्ष्मण और अरुण गोविल (Arun Govil) राजा दशरथ के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आया है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2028 पर रिलीज होने की तैयारी है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article