बॉलीवुड

क्या एक्टिंग छोड़ने वाले हैं Ranbir Kapoor? 'रामायण' स्टार ने बताया अपने बयान का असली मतलब

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 7, 2026, 05:28 PM IST

Ranbir Kapoor on Acting Career: रणबीर कपूर के एक बयान ने उनके फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अब एक्टर ने अपनी बात का मतलब साफ करते हुए करियर को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

Image

'एक्टर के तौर पर आखिरी दशक...', रणबीर कपूर ने अपने बयान पर दी सफाई, बताया कब करेंगे डायरेक्शन (Image Source: IMDb)

Ranbir Kapoor on Acting Career: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने के साथ ही वो इसके प्रमोशन में भी जुटे हुए हैं। इसी दौरान एक बातचीत में उन्होंने अपने करियर और आने वाले सालों की प्लानिंग को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनकी खूब चर्चा होने लगी। उनकी एक टिप्पणी सुनकर हर कोई भी हैरान रह गईं। इसके बाद रणबीर को अपनी बात का मतलब समझाना पड़ा। तो चलिए जानते हैं कि रणबीर कपूर ने ऐसा क्या बोला दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

रणबीर कपूर ने किया ये खुलासा

रणबीर कपूर लंबे समय से एक्टिंग के अलावा फिल्ममेकिंग की दुनिया में भी हाथ आजमाने की इच्छा जाहिर करते रहे हैं। अब BBC Asian Network के साथ अपनी हालिया बातचीत में रणबीर कपूर ने बताया कि वो जल्द ही कैमरे के पीछे काम करना चाहते हैं। रणबीर कपूर ने कहा कि 'मैं निश्चित रूप से इस दिशा में आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं खुद को डायरेक्ट नहीं करना चाहता। इसलिए मैं पहले अपनी मौजूदा फिल्मों को पूरा करना चाहता हूं और उम्मीद है कि अगले दो-तीन साल में अपनी पहली फिल्म के निर्देशन की शुरुआत कर दूंगा।'

रणबीर कपूर ने एक्टिंग को लेकर कही ये बात

इस इंटरव्यू में रणबीर के एक और बयान ने फैंस का ध्यान खींचा। एक्टर ने आने वाले सालों को एक्टिंग के लिहाज से अपना 'आखिरी दशक' बताया। उन्होंने कहा, 'मैं इसे दर्शकों के नजरिए से नहीं देख रहा हूं कि शायद वे मुझे देखकर बोर हो जाएंगे या मैं बहुत बूढ़ा हो गया हूं। मैं इसे अपने नजरिए से देख रहा हूं। अगर मेरे अंदर काम करने की प्रेरणा बनी रहती है और मुझे अच्छे रोल मिलते रहते हैं, तो मैं निश्चित रूप से एक्टिंग करता रहूंगा।' उन्होंने कहा, 'ये हमेशा से मेरा जुनून रहा है। मैं हमेशा से कुछ ऐसा करना चाहता था। ये एक कहानी सुनाने के बारे में था। आखिरकार, अब मेरे पास एक कहानी है और उम्मीद है कि मैं इसे तैयार कर पाऊंगा और फिर फिल्म बना सकूंगा।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article