Vidyut Jammwal on Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ पिछले महीने हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया था। मुंबई के जुहू इलाके में हुई इस घटना के बाद टाइगर की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे। इस मामले में कई फिल्मी सितारों ने भी अपना रिएक्शन दिया था। एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस घटना पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने उन लोगों पर सवाल उठाए थे, जो मौके पर मौजूद थे और मदद करने के बजाय घटना का वीडियो बना रहे थे। अब विद्युत ने एक पॉडकास्ट में टाइगर के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया है। तो चलिए जानते हैं कि विद्युत जामवाल ने क्या खुलासा किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Salman Khan की बनेगी बायोपिक? भाईजान ने दिया मजेदार जवाब, बोले- लोग डूब जाएंगे अगर...
विद्युत जामवाल ने किया ये खुलासा
रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) के पॉडकास्ट 'द रणवीर शो' (The Ranveer Show) में बातचीत के दौरान विद्युत जामवाल ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद उन्होंने टाइगर से बात की थी। विद्युत जामवाल ने कहा कि 'वो खुश है, लेकिन निश्चित तौर पर तनाव में भी है। मैं उनसे ये भी कह रहा था कि बहुत कम लोगों को इस तरह के अनुभव से गुजरना पड़ा होगा, जब कोई उनके चेहरे पर गोली चलाए। ऐसा सेना में होता है, इसलिए ये किसी के लिए भी सामान्य अनुभव नहीं हो सकता।' विद्युत ने कहा, 'मैंने टाइगर से कहा कि उसका तनाव में होना स्वाभाविक है, क्योंकि उसकी हत्या करने की कोशिश की गई है। ये कोई सामान्य अनुभव नहीं है। वो ठीक है और इस स्थिति से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहा है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Exclusive: 'इंडस्ट्री ही खत्म कर दो'- फिल्मों को बैन करने की मांग करने वालों पर भड़के Manoj Bajpayee
वीडियो पर कही ये बात
बातचीत के दौरान विद्युत जामवाल ने ये भी बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना पहला वीडियो क्यों पोस्ट किया था। विद्युत ने कहा कि उनके मन में यह सवाल था कि आखिर वहां मौजूद लोगों में से कोई आगे क्यों नहीं आया। उन्होंने बताया, 'मैंने टाइगर से कहा कि उसके ड्राइवर को हमलावर को गाड़ी से कुचल देना चाहिए था। किसी रिक्शा वाले को भी आगे आना चाहिए था। मुझे ये उम्मीद नहीं थी कि सभी लोग वहां से भाग जाएंगे। कम से कम एक हीरो तो सामने आना चाहिए था। मेरा सवाल था कि कोई भी आगे क्यों नहीं आया?' विद्युत जामवाल ने दावा किया कि वहां आसपास करीब 100 कैमरे मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद किसी ने कुछ करने की कोशिश नहीं की।
