वेब सीरीज

Rise And Fall 2: Karan Patel-Tej Pratap Yadav ने छोड़ा वीरेंद्र सहवाग का शो?

वीरेन्द्र सहवाग का रिएलिटी शो राइज एंड फॉल 2 अगर आपको पसंद हैं तो आपके लिए हमारे पास एक शॉकिंग न्यूज है। इससे तेज प्रताप और करण बाहर होने वाले हैं। इन्होंने पर्सनल कारणों से ये फैसला लिया है।

Image

Rise And Fall 2: Karan Patel-Tej Pratap Yadav ने छोड़ा वीरेंद्र सहवाग का शो?

भारत के धमाकेदार बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का शो राइज एंड फॉल 2 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में शामिल हुए सेलेब्स और उनके द्वारा खेला जा रहा गेम लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। शो में शामिल हुए प्रतियोगी ना केवल दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट कर रहे हैं बल्कि एक-दूसरे से खूब लड़ भी रहे हैं। यही कारण है कि ये शो हर किसी की वॉच लिस्ट पर है। अगर शो से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो राइज एंड फॉल 2 के दो प्रतियोगी तेज प्रताप यादव और करण पटेल ने इसे छोड़ने का फैसला लिया है। उनके फैसले पर मेकर्स ने भी मुहर लगा दी है। इन दोनों ने ये फैसला क्यों लिया है, ये तो अभी साफ नहीं है लेकिन कुछ एपिसोड्स के बाद ये दोनों शो में दिखाई नहीं देंगे, ये पक्का है। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: The Paradise की वजह से रुक गई Chiranjeevi-Nani की मूवी?

क्या दोनों प्रतियोगियों को देनी होगी 2 करोड़ की पैनल्टी?

अगर आप सोच रहे हैं कि तेज प्रताप यादव और करण पटेल को राइज एंड फॉल 2 अचानक यूं छोड़ने की वजह से पैनल्टी देनी होगी तो आप पूरी तरह से गलत हैं। असल में करण पटेल ने कुछ मेडिकल कारणों के चलते ये शो छोड़ने का फैसला लिया है। मेकर्स को ये कारण सही लगे हैं, जिस कारण उन्होंने करण को शो से बाहर जाने की अनुमति दे दी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: R. Balki नहीं बना रहे Vidya Balan के साथ बायोपिक, दिया बड़ा बयान

अगर बात करें तेज प्रताप यादव की तो उनके कारणों को देखते हुए भी मेकर्स ने उन्हें अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि तेजप्रताप को पॉलिटिकल और लीगल कमिटमेंट्स के चलते शो से बाहर जाना पड़ रहा है। शो में तेज प्रताप यादव कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं, जिस कारण उनका जाना दर्शकों को थोड़ा हड़ सकता है। तेज प्रताप इससे पहले भोजपुरी बवाल में भी नजर आए थे, जिसमें उन्होंने सबका खूब एंटरटेनमेंट किया था। वैसे आपको क्या लगता है कि तेज प्रताप और करण पटेल के यूं शो से बाहर होने से राइज एंड फॉल 2 को नुकसान होगा?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article