Bigg Boss 19 Written Update 25 September, 2025: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आज का एपिसोड भी धमाल से भरा रहा। कैप्टेंसी को लेकर घरवालों के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन तो नजर आया ही, साथ ही कुछ कंटेस्टेंट्स की टास्क के बीच पोल भी खुली। 'बिग बॉस 19' में जहां टास्क के बीच अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट और अशनूर कौर के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई तो वहीं बिग बॉस ने आवेज दरबार के सामने अमाल मलिक, जीशान कादरी और बसीर अली की पोल खोल दी, जिन्होंने आवेज पर नगमा को धोखा देने के आरोप लगाए थे। इन आरोपों से आवेज दरबार फूट-फूटकर रोते दिखे।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क के साथ होती है। पजामा पार्टी खत्म होने के बाद आवेज दरबार को बेड पर ही बैठे-बैठे कंटेस्टेंट्स की फोटो क्लिक करनी होती है। वह जीशान कादरी, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और बसीर अली की साफ तस्वीर क्लिक करते हैं और उन्हें कैप्टेंसी टास्क से बाहर कर देते हैं। वहीं अगली पार्टी डिस्को पार्टी होती है, जिसमें डीजे पार्टी के बाद कंटेस्टेंट्स को कुर्सी पर बैठना होता है। इस टास्क में फरहाना भट्ट गाना खत्म होने के से पहले ही कुर्सी पर बैठ जाती हैं, लेकिन अभिषेक बजाज उनके पास से कुर्सी खींच लेते हैं। इस पार्टी में नेहल चुडासमा कुनिका सदानंद को कंटेस्टेंट्स की फोटो क्लिक करने के लिए चुनती हैं। ऐसे में वह नीलम को निशाना बनाती हैं। वहीं शहबाज बडेशा को बचाने के लिए फरहाना उन्हें ब्लॉक करती हैं लेकिन अशनूर कौर उन्हें पीछे कर देती हैं। ऐसे में कुनिका सदानंद नीलम गिरी, शहबाज बडेशा, मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे को टास्क से बाहर करती हैं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कैप्टेंसी के लिए अगला टास्क होता है मूवी नाइट, जिसमें सबसे पहले मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना की क्लिप लोगों को दिखाई जाती है। टास्क में अभिषेक बजाज सबसे पहले कुनिका सदानंद को बाहर करते हैं, वहीं दूसरा मौका गौरव खन्ना को मिलता है और वह अभिषेक बजाज को बाहर करते हैं। लेकिन टास्क के बीच ही बसीर अली, जीशान सिद्दीकी, अमाल मलिक और शहबाज बडेशा की क्लिप दिखाई जाती है, जिसमें बसीर अली आवेज दरबार पर आरोप लगाते हैं कि वह कई लड़कियों को गोद में सुलाकर आ चुका है। इस बात से आवेज दरबार बिफर पड़ते हैं, साथ ही रोते भी हैं। वहीं दूसरी ओर बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि नेहल चुडासमा सीक्रेट रूम में थीं और अंत में वह टास्क में गौरव खन्ना को कैप्टेंसी का दावेदार चुनती हैं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आवेज दरबार ने कहा कि अमाल मलिक से मुझे उम्मीद नहीं थी। वहीं गौरव खन्ना के समझाने पर बसीर अली और अमाल मलिक उनसे माफी मांगते हैं। बसीर अली कहते हैं कि मैंने जो भी कहा वो तीसरे इंसान के कहे मुताबिक किया। ये गलतफहमी थी और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।
नेहल चुडासमा ने घर में की एंट्री
'बिग बॉस 19' में नेहल चुडासमा ने घर में एंट्री करते ही आवेज दरबार का दर्द कम करने की कोशिश की। वहीं उन्होंने घरवालों को बताया कि तान्या मित्तल विक्टिम कार्ड नहीं बल्कि इसका 100 गुना खेलती हैं। नेहल ने एंट्री करते ही शहबाज बडेशा और उनकी टीम को बताया कि नेहल की वजह से वे लोग नॉमिनेशन से सुरक्षित हुए हैं, क्योंकि टास्क में प्रणित मोरे और गौरव खन्ना ने अच्छा किया था। दूसरी ओर नेहल अमाल मलिक से भी कहती हैं कि तुम इमोशनल में बह रहे हो। नेहल को दूसरी टीम के साथ बैठा देख बसीर अली और फरहाना भट्ट बिफर पड़ते हैं। वहीं दूसरी ओर गौरव खन्ना जीशान कादरी से कैप्टेंसी के लिए उन्हें वोट देने के लिए कहते हैं।
