Bigg Boss 19 Written Update 21 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने मनोरंजन की दुनिया में धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में जहां बीते दिन का वीकेंड का वार थोड़ा दर्शकों का बोरिंग लगा तो वहीं आज वीकेंड का वार का दूसरा दिन था। इसमें सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास तो लगाई ही। लेकिन शो में आए मेहमानों ने मनोरंजन का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन 'बिग बॉस 19' में धमाका तो तब हुआ, जब एविक्शन की घड़ी आई और हर एक कंटेस्टेंट का चेहरा उतरा हुआ नजर आया।
सलमान खान ने खोली अशनूर कौर की पोल
'बिग बॉस 19' की शुरुआत सलमान खान की जबरदस्त होस्टिंग के साथ हुई। लेकिन बीते दिन जहां भाईजान ने गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी को निशाने पर लिया था तो वहीं आज सलमान खान ने अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को आड़े हाथों लिया। सलमान खान ने अभिषेक बजाज को टास्क किंग तो बताया, लेकिन साथ ही नसीहत दी कि वह टास्क के दौरान काफी आक्रामक हो जाते हैं। उन्होंने अभिषेक को कहा कि अगर उनका यही रवैया रहा तो टास्क के बीच उनकी वजह से किसी को चोट लग सकती है और उन्हें घर भी जाना पड़ सकता है। वहीं सलमान खान ने अशनूर कौर को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि अभिषेक कैप्टेंसी टास्क किसकी वजह से जीते थे। इसपर अशनूर कौर ने कहा था कि उन्होंने खुद जीता था। लेकिन सलमान खान ने कहा कि आपने तो आवेज दरबार से कहा था कि आपने बलिदान दिया है।
अभिषेक बजाज और बसीर अली को मिली दोस्तों से दूर रहने की सलाह
'बिग बॉस 19' में सलमान खान ने अभिषेक बजाज को अपने दोस्तों से दूर रहने की सलाह दी। खासकर अभिषेक के लिए भाईजान ने कहा कि यहां उनका कोई सगा नहीं है। इसलिए उन्हें अपनी गेम खुद और अकेले खेलनी पड़ेगी। सलमान खान ने शो में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए शहबाज बडेशा की तारीफ की। वहीं सलमान खान के जाते ही अशनूर कौर रो पड़ीं और उन्होंने बताया कि वह किसी भी तरह का नैरेटिव सेट नहीं करना चाहती थीं।
काजोल और जिशु सेनगुप्ता ने रखा कदम
'बिग बॉस 19' में काजोल और जिशु सेनगुप्ता 'द ट्रायल 2' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। तीनों ने स्टेज पर जमकर मस्ती की। काजोल ने सलमान खान के साथ अजय देवगन के डांस का मजाक भी बनाया।
'बिग बॉस 19' में हुई उर्फी जावेद की एंट्री
'बिग बॉस 19' में उर्फी जावेद ने कदम रखा, जिन्होंने कंटेस्टेंट्स को कुछ प्रॉप्स के साथ वॉक करने के लिए कहा। इतना ही नहीं, एक टास्क में अमाल मलिक-तान्या मित्तल, प्रणित मोरे-फरहाना भट्ट और अशनूर कौर-अभिषेक बजाज की जोड़ी बनी। इसमें कंटेस्टेंट्स से सवाल किया गया कि सबसे पहले किसकी जोड़ी टूटेगी। टास्क में कुनिका सदानंद, शहबाज बडेशा ने अमाल-तान्या को निशाना बनाया तो वहीं बसीर अली, आवेज दरबार और मृदुल तिवारी ने फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे को निशाना बनाया। टास्क के बाद अमाल मलिक ने तान्या के लिए 'हुआ है आज पहली बार' गाना भी गाया, जिसपर वह शर्मा गईं।
एविक्शन में आया ट्विस्ट
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एविक्शन भी ट्विस्ट के साथ रहा। यूं तो अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, बसीर अली, प्रणित मोरे और नेहल चुडासमा में से सबसे कम वोट नेहल को मिला। लेकिन खास बात तो यह है कि नेहल को घरवालों की नजरों से तो दूर कर दिया गया, लेकिन उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया गया। वहां रहते हुए उन्होंने अमाल मलिक को उनके और फरहाना के खिलाफ चुगली करते देखा। इतना ही नहीं, अमाल की पोल भी खोली।
