Bigg Boss 19 Written Update 2 October, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में रोज की तरह आज भी जमकर बवाल हुआ। 'बिग बॉस 19' का 2 अक्टूबर से जुड़ा एपिसोड ढेर सारे उतार-चढ़ाव से भरा रहा। जहां पहले शो में कैप्टेंसी टास्क के बीच एक-दूजे की जमकर बहस हुई। वहीं बाद में ड्यूटीज के कारण फरहाना भट्ट और अशनूर कौर में झगड़ा हो गया। दोनों एक-दूजे को मारने के लिए दौड़ पड़ीं। इससे इतर अमाल मलिक को नेहल चुडासमा और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ बात करता देख तान्या मित्तल इस कदर चिढ़ गईं कि उन्होंने अमाल से दोस्ती तोड़ने की भी बात कह दी।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क के साथ हुई, जिसमें गार्डन एरिया में बीबी डाइनो पार्क बना। वहीं जिस कंटेस्टेंट के नाम का अंडा डायनासोर को खाने के लिए दिया जाता, वो कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाता। ऐसे में पहले राउंड में बसीर अली ने अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे को निशाना बनाया। वहीं दूसरे राउंड में अशनूर कौर ने अमाल मलिक और फरहाना भट्ट को कैप्टेंसी रेस से बाहर किया। तीसरे राउंड में अभिषेक बजाज ने बसीर अली और शहबाज बडेशा को कैप्टेंसी रेस से बाहर किया। चौथे राउंड में शहबाज बडेशा ने अशनूर कौर को बाहर किया।
अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में हुई झड़प
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बर्तन की ड्यूटी अभिषेक बजाज को करनी थी। ऐसे में फरहाना भट्ट ने आकर उनसे ड्यूटी के लिए कहा। लेकिन फरहाना के बात करने का तरीका देख अभिषेक ने ड्यूटी करने से मना कर दिया। हालांकि घरवालों के मनाने पर वह ड्यूटी के लिए राजी हो गए। लेकिन बहस में अभिषेक ने फरहाना को नौकरानी कह दिया, जिसपर वह भड़क गईं और झगड़ा शुरू कर बैठीं। अभिषेक ने भी जवाब दिया कि तू नौकरानी है। अशनूर कौर ने उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए कहा कि उसमें और हम में फर्क है। अशनूर कौर की बातें सुनकर फरहाना ने उन्हें छिपकली बोल दिया, जिससे वह इस कदर बढ़ गईं कि उन्होंने फरहाना को लताड़ना शुरू कर दिया। यहां तक कि दोनों में धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि कुनिका सदानंद फरहाना को अपने साथ गार्डन एरिया में ले गईं। वहीं अमाल मलिक ने अशनूर को समझाने की कोशिश की।
अमाल मलिक और जीशान से नाराज हुईं तान्या मित्तल
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक को नेहल चुडासमा और बाकी कंटेस्टेंट्स से बातें करता देख तान्या मित्तल नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि नेहल ने मुझपर पानी फेंका, मैं रोई, लेकिन अमाल अभी भी उससे बात कर रहा है। वहीं जीशान सिद्दीकी को अशनूर कौर का बनाया हुआ चावल खाते देख तान्या मित्तल चिढ़ गईं। उन्होंने बसीर अली से भी अगले दिन जीशान की शिकायत की।
अभिषेक बजाज और शहबाज बजाज के बीच हुई बहस
'बिग बॉस 19' में दिखाया गया कि अभिषेक को डैन्यूब में लेटा देख अमाल मलिक और शहबाज बजाज वहां आ गए। उन्होंने वहां पर पहले अशनूर के सिलसिले में उनसे बात की और फिर फरहाना भट्ट के बारे में अभिषेक बजाज से बहस करने लगे। इन सबके बीच ही अभिषेक ने शहबाज को डॉगी कहा, जिसपर बदले में शहबाज ने जवाब दिया कि तू डॉगी का बच्चा। शहबाज की बात पर अभिषेक भड़क गए और बोले, "रैप्टा पड़ेगा, ढंग में रहकर बात कर।"
