टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Written Update: कुनिका ने गौरव खन्ना को कहा 'डरपोक', घरवालों के सिर से टली एविक्शन की तलवार

Bigg Boss 19 Written Update 16 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का 16 नवंबर का एपिसोड भी धमाकेदार रहा। शो काे वीकेंड का वार पर जमकर कंटेस्टेंट्स के साथ रोहित शेट्टी ने टास्क किया। वहीं इस सप्ताह एक बार फिर से घरवालों के सिर से कंटेस्टेंट्स के सिर से एविक्शन की तलवार टल गई।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Written Update 16 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का हर एक एपिसोड बेहद धमाकेदार होता है। यहां तक कि शो का 16 नवंबर का एपिसोड भी धमाल और कमाल से भरा नजर आया। 'बिग बॉस 19' में दिखाया गया कि कंटेस्टेंट्स के साथ रोहित शेट्टी ने शॉक टास्क किया। वहीं इस सप्ताह एक बार फिर से घरवालों के सिर से एविक्शन की तलवार टल गई।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत प्रणित मोरे की स्टैंडअप कॉमेडी के साथ हुई। दरअसल, रोहित शेट्टी ने प्रणित मोरी से उन्हें उनके ऊपर स्टैंड अप कॉमेडी करने के लिए कहा। ऐसे में प्रणित मोरे ने अपने वन लाइनर्स से रोहित शेट्टी ही नहीं बल्कि बाकी कंटेस्टेंट्स को भी हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि प्रणित मोरे ने रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' पर भी प्वॉइंट मारा।

'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट्स के साथ हुआ शॉक टास्क

रोहित शेट्टी ने 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के साथ शॉक टास्क भी किया। इस टास्क में अगर रोहित शेट्टी के सवालों का जवाब अगर कंटेस्टेंट्स हां में देते तो बैंड पहने सदस्य को शॉक लगता। इस टास्क में फरहाना बट्ट, शहबाज बडेशा, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल को सबसे ज्यादा झटका लगा।

कुनिका सदानंद ने गौरव खन्ना को कहा फट्टू

'बिग बॉस 19' के अगले फन टास्क में कंटेस्टेंट्स को दूसरे सदस्यों को फ्लॉप फिल्म का टाइटल देना था। ऐसे में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने मालती चाहर और गौरव खन्ना को निशाना बनाया। कुनिका सदानंद ने तंज कसा कि गौरव खन्ना अपने ग्रुप की वजह से घर में टिके हैं। उन्होंने न केवल गौरव पर चुगली का आरोप लगाया, बल्कि उन्हें 'फट्टू' भी कहा। वहीं गौरव खन्ना ने जवाब में कहा कि वह एक्ट्रेस को गंभीरता से नहीं लेते।

घरवालों के सिर से फिर टला एविक्शन

'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के सिर से एक बार फिर से एविक्शन की तलवार टल गई। रोहित शेट्टी ने बताया कि इस सप्ताह कोई भी घर वापिस नहीं जा रहा है। वहीं ये ही नॉमिनेशन अगले हफ्ते भी रहेगा।

डॉक्टर जय मदान ने दिया कंटेस्टेंट्स को हौंसला

'बिग बॉस 19' में डॉक्टर जय मदान की एंट्री हुई, जिसमें उन्होंने कंटेस्टेंट्स को उनकी जिंदगी से जुड़ी काफी चीजें समझाईं और उन्हें हौसला भी दिया। जय मदान ने कहा कि तान्या मित्तल बहुत बुली से गुजरी हैं, जिसपर वह रो पड़ीं। ऐसे में डॉक्टर जय मदान ने उन्हें गले लगाकर दर्द बांटा। जय मदान ने फरहाना भट्ट से उनके पिता के सिलसिले में भी बात की। वहीं उनके जाने के बाद फरहाना भट्ट घरवालों से अलग खाना खाती नजर आईं, यहां तक कि उनके आंसू भी निकल आए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article