टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Written Update: कट्टर दुश्मन बने फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा, जंग का अखाड़ा बना नॉमिनेशन टास्क

Bigg Boss 19 Written Update 14 October, 2025: टीवी के धमाकेदार शो "बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन भी जमकर बवाल देखने को मिला। शो में पहले फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा में लड़ाई हुई। वहीं नॉमिनेशन टास्क में भी अमाल मलिक और अभिषेक बजाज भिड़ते नजर आए।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Written Update 14 October, 2025: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का 50वां एपिसोड बेहद धमाकेदार रहा। शो में दोस्ती दुश्मनी में बदलती हुई नजर आई। इसके साथ ही बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को पानीपूरी खिलाते हुए नॉमिनेशन का टास्क किया, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स को जमकर मिर्ची लगी। लेकिन ये नॉमिनेशन टास्क अमाल मलिक और अभिषेक बजाज की वजह से कुश्ती का अखाड़ा भी बना। राहत की बात ये रही कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में हुए नॉमिनेशन में किसी एक सदस्य को फिर से नॉमिनेशन से बचने का मौका मिला।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत में देखने को मिला कि प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज के बीच गौरव खन्ना को लेकर बात हुई। अभिषेक का कहना था कि गौरव खन्ना को नहीं लगता कि वह ग्रुप में रहकर खेल रहे हैं या फिर वो कभी भी हमारा साथ नहीं देते। वहीं दूसरी ओर कुनिका सदानंद ने मालती चाहर को लोमड़ी बताया। इसपर नेहल चुडासमा ने भी कहा कि मालती चाहर को गेमप्ले समझ में नहीं आ रहा है। इससे इतर फरहाना भट्ट ने अमाल मलिक के सामने शहबाज बडेशा की शिकायत की और कहा कि बहन बनाकर भी लोग वार करते हैं। लेकिन अमाल मलिक और फरहाना भट्ट को बातें करता देख नीलम गिरी को जरा भी अच्छा नहीं लगा, ऐसे में उन्होंने दोनों के बीच कूदने की कोशिश की।

शहबाज बडेशा और फरहाना भट्ट में हुआ झगड़ा

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा के बीच जमकर झगड़ा हुआ। फरहाना ने उनसे पूछा कि मैं नेहल की चमची कैसे हुई, ऐसे तो तू भी मालती चाहर के पीछे-पीछे दुमछल्ले की तरह घूम रहा था। फरहाना भट्ट ने शहबाज बडेशा संग झगड़े में नीलम गिरी का भी नाम लिया। ऐसे में ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि शहबाज बडेशा ने मालती और नीलम के साथ मिलकर फरहाना भट्ट को 'चमची' कहना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, जहां नीलम ने फरहाना को 'सुअर' कहा तो वहीं दूसरी ओर फरहाना ने भी नीलम को जवाब दिया, "कुत्ते जैसा मुंह क्यों बना रही है।"

नीलम और तान्या की दोस्ती में दिखी दरार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नीलम गिरी और तान्या मित्तल की दोस्ती में भी दरार नजर आई। नीलम गिरी बार-बार तान्या मित्तल को मनाती दिखीं तो वहीं तान्या ने दूरी बनाने की कोशिश की। उन्होंने ये तक कहा कि तू शहबाज के साथ बेड चेंज कर ले, मैं अकेले सो जाऊंगी। वहीं जब अमाल मलिक भी नीलम गिरी और तान्या के पास बैठने आए तो तान्या वहां से उठकर चली गईं।

नॉमिनेशन टास्क में हुआ बवाल

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट बाकी सदस्यों को पानी-पूरी खिलाते हुए नॉमिनेट कर सकते थे। इस पानीपूरी स्टॉल की मालकीन नेहल थीं। वहीं टास्क में गौरव खन्ना ने तान्या मित्तल, मालती चाहर और नीलम गिरी को निशाना बनाया। वहीं नीलम ने गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित को निशाना बनाया। अमाल मलिक ने टास्क में अभिषेक बजाज को बलपूर्वक पानीपूरी खिलाने की कोशिश की, जिसपर अभिषेक ने भी उन्हें धक्का मार दिया। उन्हें देख बसीर अली भड़क गए और झगड़ा शुरू हो गया। टास्क के बीच फरहाना भट्ट और शहबाज बडेशा के बीच जमकर बहस हुई। अंत में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, मालती चाहर और नीलम गिरी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। लेकिन नेहल ने अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए फरहाना भट्ट को सुरक्षित कर लिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article