साउथ मूवीज

शूटिंग सेट से लीक हुईं Sai Pallavi और Vijay Sethupathi की पिक्स, हावड़ा ब्रिज पर नजर आए मणिरत्नम

Sai Pallavi-Vijay Sethupathi Photos Leak from Set: मणिरत्नम इन दिनों सई पल्लवी और विजय सेतुपति की नई फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। शूटिंग सेट से सई-विजय की कई पिक्स इंटरनेट पर सामने आई हैं।

Image

सई पल्लवी और विजय सेतुपति की शूटिंग सेट से लीक हुईं पिक्स

Sai Pallavi-Vijay Sethupathi Photos Leak from Set: मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम इन दिनों अपने निर्देशन में बनने जा रही नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी और विजय सेतुपति को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी की जोरों शोरों से कोलकाता में चल रही है। हाल ही में शूटिंग सेट से सई पल्लवी और विजय सेतुपति की कई पिक्स ऑनलाइन लीक हो गई है। इन फोटोज में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री नजर आ रही है। इन फोटोज ने फैन्स को साल 2018 में आई सुपरहिट मूवी '96' की याद दिला दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan Box Office Day 4: विजय स्टारर में दिखा 10% का उछाल, 150 करोड़ी होने से एक कदम है दूर)

शूटिंग सेट से लीक हुआ सई-विजय का लुक

सई पल्लवी और विजय सेतुपति की हावड़ा ब्रिज पर शूटिंग करते हुए कई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। तस्वीरों में विजय सेतुपति क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। उन्हें ब्लैक टी-शर्ट, जींस और सफेद स्नीकर्स पहने कैरी किए हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर सई पल्लवी ब्राउन कलर की फ्लोइंग ड्रेस पहने दिखाई दीं। खुले बालों में उनका लुक बेहद स्टाइलिश और प्यारा लग रहा है। एक फोटो में फिल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम भी खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ फोटो में वे शूटिंग के बीच में भी दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि कोलकाता में दोनों एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ajay Devgn की 'Chauhaan' में नजर आएंगे Vikrant Massey !! सिनेमाघरों में मचेगा धमाल)

साल 2026 में मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही सई पल्लवी और विजय सेतुपति की फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया था। कई हफ्तों की अफवाहों के बाद यह घोषणा हुई। यह भी बताया गया कि ए.आर. रहमान फिल्म का संगीत बनाएंगे। पहले अफवाह थी कि साई अभ्यंकर संगीतकार हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर मणिरत्नम की पिछली फिल्म 'ठग लाइफ' बड़ी फ्लॉप रही थी। इस मूवी को 200 से 300 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया था। फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से भी कम कमाए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article