Jana Nayagan Box Office Day 4: थलापति विजय की फिल्म 'जना नायगन' (Jana Nayagan) लंबे समय तक टालने के बाद 23 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज की गई। खास बात यह है कि फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। चौथे दिन भी इस मूवी के कलेक्शन में अच्छा उछाल देखा गया है। इससे साफ पता चलता है कि दर्शक विजय की फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स ने भी इसे शानदार रिव्यू दिए हैं। अब यह मूवी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच करने में बस एक कदम दूर है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ajay Devgn की 'Chauhaan' में नजर आएंगे Vikrant Massey !! सिनेमाघरों में मचेगा धमाल)
150 करोड़ी होने वाली है 'जना नायगन'
Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक विजय स्टारर फिल्म 'जना नायगन' ने चौथे दिन यानी रविवार को लगभग 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म की कमाई 28.90 करोड़ रुपये थे। वहीं रविवार को विजय की फिल्म के कलेक्शन में 10.7% का उछाल देखा गया। इस बढ़त के साथ फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 148.90 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म बस 150 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच गई है। वीकेंड में भी इस मूवी को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Kahaani 3' से होगा विद्या बालन का पत्ता साफ, Yami Gautam को कास्ट करेंगे मेकर्स?)

Vijay's Jana Nayagan
विजय स्टारर फिल्म 'जना नायगन' की कमाई में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है। यह मूवी 5वें आसानी से 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह 4 दिनों में 217.48 करोड़ रुपये कमा चुकी है। यह मूवी 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती नजर आ रही है। इस पॉलिटिकल ड्रामा का निर्देशन एच विनोद ने किया है। इसमें बॉबी देओल को नेगेटिव रोल में देखा जा रहा है। फिल्म में पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण सहित कई कलाकार मौजूद हैं।
