Anurag Dobhal Got Cheated By Wife: मशहूर यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल अक्सर सुर्खियों में नजर आते हैं। अनुराग डोभाल ने यू-ट्यूब के साथ-साथ 'बिग बॉस 17' से भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी। लेकिन बीते कुछ वक्त से अनुराग डोभाल लगातार अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ अनुराग डोभाल अपने माता-पिता और भाई के कारण परेशान थे। वहीं अब उनकी पत्नी ऋतिका चौहान ने भी उनकी पीठ में छुरा घोंपा है। अनुराग डोभाल ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की पोल खोली है। अनुराग डोभाल ने बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी में ऋतिका चौहान अपने बेस्ट फ्रेंड अभिषेक से मिलने जाती थीं। इतना ही नहीं, अनुराग डोभाल ने ऋतिका की कॉल रिकॉर्डिंग व चैट भी सोशल मीडिया पर साझा की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal की पीठ में परिवार ने फिर घोंपा खंजर, अपनी ही जमीन से धोना पड़ा हाथ!
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने लेटेस्ट व्लॉगक में ऋतिका चौहान का ऑडियो साझा किया, जिसमें वह कहती नजर आईं, "वो मर चुका है मेरे लिए। मेरे पास बच्चा है उसका और यही मेरे लिए सबसे गंदा पाप है।" अनुराग डोभाल वीडियो में आगे ऋतिका चौहान और उनके परिवार के साथ नजर आए, जिसमें वह अपनी पत्नी से पूछते दिखे कि क्यों ही करनी है बात? इसपर ऋतिका चौहान ने कहा, "अरे चाचाजी नहीं हुई, अगर शादी से पहले हुई भी है तो शादी का कुछ पता नहीं था। चाचाजी शादी के बाद किसी लड़के से मेरी बात नहीं हुई है और न ही सगाई के बाद हुई है।" अनुराग डोभाल ने पत्नी की पोल खोलते हुए एक और ऑडियो साझा की, जिसमें ऋतिका चौहान कहती नजर आईं, "मैं अनुराग को बता दूंगी कि मैं अभिषेक से सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे इस्तेमाल किया', माता-पिता संग प्रॉपर्टी विवाद पर Anurag Dobhal ने किए खुलासे, अफवाहों पर फूटा गुस्सा
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने ऋतिका चौहान और उनके बेस्ट फ्रेंड अभिषेक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। वहीं अगली क्लिप में अनुराग डोभाल, ऋतिका चौहान के बेस्ट फ्रेंड अभिषेक के साथ बैठे नजर आए। उन्होंने अभिषेक से सवाल किया कि ये शादी के बाद आपसे मिलने आई थी, आपने बताया नहीं? उनकी बात पर ऋतिका चौहान ने कहा कि वो मेरा बेस्ट फ्रेंड है अनुराग। वहीं यूके राइडर ने अपनी पत्नी की चैट दिखाते हुए कहा, "इसने तुम्हें मैसेज किया हुआ है कि तू तो मेरी बंदी है।"

Anurag Dobhal ने किया पत्नी ऋतिका चौहान का पर्दाफाश
प्रेग्नेंसी में भी बेस्ट फ्रेंड से मिलने जाती थीं ऋतिका चौहान
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने ऋतिका चौहान के बेस्ट फ्रेंड अभिषेक से पूछा कि जब वो प्रेग्नेंट थी तो किसके साथ तुम्हारे फ्लैट पर आई थी? इसपर अभिषेक ने बताया, "अपने दोनों भाइयों और आपके साथ जो बाउंसर रहता था, उसके साथ। एक डेढ़ हफ्ते से यहीं थे, मुझे ये बताया गया कि अनुराग को पता है कि मैं यहां आ रही हूं। लेकिन आज मुझे पता चला कि आपको इसकी खबर ही नहीं थी। मुझे ये कहा गया था कि मेरे भाई का आगे भविष्य पड़ा है। उसकी शादी होनी है और मैं अगर घर पर बैठूंगी तो कौन अपनी लड़की देगा।" अनुराग डोभाल ने एक ऑडियो व्लॉग में आगे साझा किया, जिसमें किसी शख्स ने उन्हें बताया कि ऋतिका ने अबॉर्शन तक का फैसला कर लिया था।
ऋतिका चौहान ने मांगे 37 लाख रुपये
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने व्लॉग में आगे लिखा, "ऋतिका और उसकी मम्मी मुझे मेरे बच्चे अनुरित से मिलने नहीं दे रहे। वो मुझसे बड़ी एलीमनी मांग रहे हैं। मैं बहुत मेनहत कर रहा हूं और मैंने 37 लाख रुपये दिये हैं उसके परिवार को, जिससे मैं मेरे बच्चे से मिल सकूं। बहुत मुश्किल है सबसे डील करना। लेकिन मैं इसके बाद भी अपने बच्चे के लिए सब करूंगा।"
