टीवी मसाला

Indian Idol 16: ज्योतिर्मयी नायक बनीं विजेता, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं 20 लाख रुपये

Jyotirmayee Nayak Become Indian Idol 16 Winner: सिंगिंग की दुनिया के टॉप रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' को अपना विजेता मिल चुका है। ज्योतिर्मयी नायक शो में विनर बनीं।

Image

Indian Idol 16 को मिली अपनी विजेता (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Jyotirmayee Nayak Become Indian Idol 16 Winner: सिंगिंग की दुनिया के टॉप रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' ने अपने 16वें सीजन ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'इंडियन आइडल 16' ने देश के कई क्षेत्रों से आए लोगों ने हाथ आजमाया। वहीं बीते दिन यानी 26 जुलाई को इंडियन आइडल 16 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें भारत को अपना विजेता मिल चुका है। ज्योतिर्मयी नायक ने 'इंडियन आइडल 16' में जबरदस्त जीत दर्ज की है। उन्होंने शो में रहते हुए ट्रॉफी तो हासिल की ही, साथ ही 20 लाख रुपये कैश प्राइज भी अपने साथ घर ले गईं। 'इंडियन आइडल 16' (Indian Idol 16) में ज्योतिर्मयी के हाथ में ट्रॉफी देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: अली गोनी और जन्नत जुबैर के हाथ लगी जीत, घर ले गए चमचमाती ट्रॉफी

    'इंडियन आइडल 16' (Indian Idol 16) में जहां ज्योतिर्मयी नायक को विजेता घोषित किया गया तो वहीं दूसरी ओर तनिष्क शुक्ला दूसरे स्थान पर रहे। फिनाले में ज्योतिर्मयी नायक ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किये। उन्होंने तनिष्क शुक्ला के साथ-साथ मनराज वीर सिंह, मायस्मी बोस और सुहैल सूफी को भी करारी मात दी। ज्योतिर्मयी नायक को ईनाम राशि के तौर पर 20 लाख रुपये मिले। वहीं दूसरी ओर रनर अप रहे तनिष्क शुक्ला और मनराज वीर सिंह को 5-5 लाख रुपये ईनाम राशि मिली। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal की पीठ पीछे पत्नी ऋतिका ने चलाया अफेयर, सरेआम खोली पोल! बेटे से मिलवाने के लिए वसूले 37 लाख
    Indian Idol 16 में ज्योतिर्मयी नायक ने दर्ज की जीत

    Indian Idol 16 में ज्योतिर्मयी नायक ने दर्ज की जीत

      जीत के बाद भावुक हुईं ज्योतिर्मयी नायक

      बता दें कि 'इंडियन आइडल 16' (Indian Idol 16) में जीत के बाद ज्योतिर्मयी नायक भावुक नजर आईं। उन्होंने इस बारे में कहा, "इंडियन आइडल 16' जीतना बिल्कुल सपने जैसा महसूस हो रहा है। ये सफर जीवन बदलने वाला रहा है। मेरी हर परफॉर्मेंस ने मुझे बेहतर सिंगर, परफॉर्मर और इंसान बनने के लिए प्रेरित किया है। इस सफर में मैंने जो कुछ भी सीखा, वो हमेशा याद रखूंगी।" ज्योतिर्मयी नायक ने ये भी कहा कि ये ट्रॉफी उन सभी लोगों को समर्पित है जो उनके साथ खड़े रहे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article