Bigg Boss 19 This Contestant Makes His Mother Re Marry: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में हर एक कंटेस्टेंट दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। 'बिग बॉस 19' इस बार जितने भी कंटेस्टेंट्स आए हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से उतने ही खास हैं। किसी ने परिवार से झगड़कर अपने आप को साबित किया तो वहीं किसी ने गरीबी से निकलकर देश-दुनिया में नाम कमाया। इतना ही नहीं, 'बिग बॉस 19' में ही एक कंटेस्टेंट ऐसा भी रहा है, जिसने अपनी सगी मां की दूसरी शादी कराई। उन्होंने अपनी मां के हक के लिए आवाज उठाई और भाई के साथ मिलकर मम्मी का दूसरी बार घर बसाया।
'बिग बॉस 19' के वह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि बसीर अली (Baseer Ali) हैं। बसीर अली ने रोडीज के दौरान इस बात से पर्दा उठाया था कि उन्होंने अपनी मां का दूसरी बार घर बसाया था। बसीर अली ने साल 2017 में रोडीज में कदम रखा था। वहां रहते हुए उन्होंने अपने आप को तो साबित किया ही, साथ ही जिंदगी से जुड़े कुछ पहलुओं से भी पर्दा उठाया था। बसीर अली ने ऑडिशन के दौरान बताया था कि जब वह 5 साल के थे, तभी दूसरी महिला के लिए उनके पिता ने परिवार को छोड़ दिया था। ऐसे में उनकी मां ने अकेले उनकी और बड़े भाई की परवरिश की।
बसीर अली (Baseer Ali) ने बताया था कि अपनी मां का अकेलापन उनसे बर्दाश्त नहीं हो पाया था। एक्टर ने इस बारे में कहा था, "मेरी मां की पहली शादी काम नहीं कर पाई। उन्हें लंबे वक्त तक अकेला देखकर मुझे और मेरे भाई को लगा कि उन्हें खुशियों के लिए दूसरा मौका मिलना चाहिए। हमने उनकी दोबारा शादी कराई। शुरुआत में मेरा उनके पति के साथ अच्छा बॉन्ड था, लेकिन वक्त के साथ वो बदल गया। ये चीजें जिंदगी में होती हैं।" बता दें कि बसीर अली 'बिग बॉस 19' से बाहर हो चुके हैं। उनके एविक्शन से फैंस को भी झटका लगा है।
