बॉलीवुड

'कुछ तो पैसे देती हैं'- बैक शॉट पर Salman Khan का बड़ा बयान, चेतावनी देते हुए बोले- जिनको चाहिए करो मगर...

Salman Khan Big Statement On Back Shot: सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में बैक शॉट पर फिर से बड़ा बयान दिया है। एक्टर ने बताया कि कुछ एक्ट्रेसेस और एक्टर पैसे देकर ये सब करवाते हैं।

Image

Salman Khan ने बैक शॉट पर फिर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Salman Khan Big Statement On Back Shot: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपने अंदाज से हर किसी को दीवाना बना दिया है। सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार पर ट्रोल्स को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। सलमान खान (Salman Khan) ने ट्रोल्स के साथ-साथ बैक शॉट लेने वाले पैपराजियों को भी खूब लताड़ लगाई थी। वहीं बीते दिन नेहा धूपिया और राजकुमार राव ने इस बात के लिए सलमान खान की खूब तारीफ की। लेकिन बीते दिन ही सलमान खान ने इस मामले पर एक और बड़ा बयान दिया। सलमान खान ने दावा किया कि कुछ एक्ट्रेसेस और एक्टर ऐसे हैं जो पैसे देकर ये सब करवाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान ने निकाली स्काउट और यंग की हेकड़ी, लताड़ते हुए बोले- ये जो धमकियां दे रहे आप...

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में वीकेंड का वार पर नेहा धुपिया संग बात करते हुए एक्ट्रेसेस का बैकशॉट लेने वाले पैपराजियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "यहां कुछ महिलाएं हैं और लोग हैं जो पैपराजियों को बुलाते हैं, उन्हें पैसे देते हैं और ये करने के लिए कहते हैं। वो भी क्या करें?" सलमान खान ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, "जिनको चाहिए वो करो भाई। जिनको नहीं चाहिए, उनको छूना नहीं तुम।" सलमान खान ने नेहा धूपिया संग बातचीत के दौरान आगे कहा, "जब तुम लड़कियां आए और कहो कि 'ये नहीं करना', उसके बाद करेंगे तो फिर देखेंगे उनको।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana के पोस्टर में दिखा राम-दशरथ का इमोशनल रिश्ता, Ranbir Kapoor को देख भावुक हुए लोग

    सलमान खान ने स्टेज पर ही ये भी कहा कि कुछ पैपराजी डांटने के बाद भी ये सब जारी रख रहे हैं। उन्होंने कहा, "और, कुछ बड़े प्लेटफॉर्म ऐसे कर रहे हैं। मैं पूरा एक्शन लूंगा।" बता दें कि बैक शॉट को लेकर सलमान खान ने एक्ट्रेसेस को सलाह देते हुए कहा था, "मैं कह रहा हूं सभी लड़कियों से अगर तुम्हें ये नहीं पसंद, जहां ऐसा हुआ, घूम के चमाट मारो।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article