टीवी मसाला

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के लिए बंद किये दिल के दरवाजे, आखिरी बात सुनने से भी किया इनकार

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Avoids Amaal Mallik: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राशन टास्क में अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के खिलाफ दिल का गुबार निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब तान्या मित्तल ने भी उनसे मुंह फेर लिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Avoids Amaal Mallik: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के रिश्ते गेम के हिसाब से बदलते हैं। हफ्तों से जो दोस्त थे, अब वो ही दुश्मन में तब्दील हो चुके हैं। राशन टास्क में अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। वहीं अब तान्या मित्तल ने भी अमाल मलिक की डोरमैट न बनकर उनसे हमेशा के लिए मुंह फेर लिया है। इतना ही नहीं, अमाल मलिक ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो तान्या ने आखिरी बार उनकी बात सुनने से भी साफ इंकार कर दिया। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि 'बिग बॉस 19' के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अमाल मलिक, तान्या मित्तल से उनकी बात सुनने के लिए कहते हैं। वो बोलते हैं, "आखिरी बार बात करना चाहता हूं तो आखिरी बार बात तो सुन।" लेकिन तान्या मित्तल ने उनकी बात सुनने से इंकार कर दिया और कहा कि मैं तुमसे कोई बात नहीं करना चाहती। वहीं अमाल मलिक ने जवाब दिया, "मुझे मालूम है कि तूझे मेरी एक्प्लेनेशन सुनने की जरूरत नहीं है। लेकिन मैं गुस्से में भी तेरी बातें सुनता हूं।" वहीं तान्या मित्तल ने कहा, "तुमने टास्क में ही बहुत कुछ कह दिया है, तो अब बस डन।" तान्या मित्तल की बातें सुनकर अमाल मलिक ने जवाब दिया कि हम एक-दूजे को डेट नहीं कर रहें जो डन हो गया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक और तान्या मित्तल की खींचतान यहीं नहीं रुकी। तान्या के तेवर देखकर अमाल मलिक वहां से जाने लगे। ऐसे में तान्या मित्तल ने कहा, "मिस्टर मलिक, अब मुझे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।" 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल का ये तेवर लोगों को खूब पसंद आया। एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छे तान्या, आखिरकार अब समझ आ गया इसको।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अच्छा किया तान्या ने, बहुत अच्छा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article