टीवी मसाला

Bigg Boss 20: पहले दिन ही शो से बाहर हुए नकुल धुल, गुल्लू पर हाथ उठाना पड़ा भारी?

Bigg Boss 20 Nakul Dhull Evicted: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में नकुल धुल ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रखा। लेकिन अब खबर आ रही है कि पहले दिन ही वह शो से बाहर हो गए।

Image

Bigg Boss 20: पहले दिन ही बाहर हुए नकुल धुल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Nakul Dhull Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। बीते दिन शो में 'बिग बॉस 20' के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल की एंट्री हुई। उनके अलावा शो में सोशल मीडिया स्टार नकुल धुल भी बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में नकुल धुल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 20' में पहला दिन ही नकुल धुल के लिए काफी भारी पड़ गया और उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं बहन आंचल, गुल्लू और माही विज को लगाई लताड़

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़े फैन पेज के मुताबिक, नकुल धुल ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रखा था। लेकिन एंट्री के कुछ वक्त बाद ही उनकी गुल्लू संग लड़ाई हो गई, जिसमें वह हिंसा पर उतर आए। हिंसक बर्ताव अपनाने के लिए नकुल धुल को मेकर्स ने 'बिग बॉस 20' से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि जाते-जाते नकुल ने गुल्लू को बाहर मिलने की धमकी भी दी। नकुल धुल से जुड़ी इस खबर ने "बिग बॉस 20' के दर्शकों को हैरान करके रख दिया है। हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू ने सलमान खान के सामने खोली आम्रपाली दुबे की पोल, अरिश्फा और यंग के मुंह पर फेंका पानी

    बता दें कि 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में आज वीकेंड का वार के दूसरे दिन सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। इस लिस्ट में पहला नाम यंग डीएसए और स्काउट ओपी का है। सलमान खान यंग और स्काउट को दूसरे कंटेस्टेंट को धमकियां देने के लिए लताड़ेंगे। खबरों की मानें तो वह अमन गांधी को भी आड़े हाथों लेंगे, साथ ही काजी तौकीर पर भी अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 20' का गेम यहां से क्या नया रुख लेगा।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article