टीवी मसाला

Bigg Boss 19: झूठी नंबर 1. निकलीं तान्या मित्तल, कैप्टेंसी टास्क में सरेआम लोगों ने पकड़ ली गलती

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19 ' में कुछ दिनों पहले कैप्टेंसी टास्क हुआ था। इस दौरान तान्या मित्तल ने सरेआम कैमरे के आगे झूठ बोल दिया ताकि अशनूर के बारें में घरवाले गलत समझे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर वो क्या झूठ था।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों घर घर सुर्खियों में बना हुआ। लगातार शो को जनता से बेहद प्यार मिल रहा है तभी इसकी रेटिंग टीआरपी लिस्ट में 1.4 आई। मेकर्स की दिन रात वाली मेहनत धीरे धीरे रंग लाती हुई नजर आ रही है। इस बीच इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देख लोग तान्या मित्तल को झूठी नंबर 1. का टैग दिया। तान्या मित्तल ने कैमरे के आगे झूठ बोला तो जनता से सच्चाई सामने लाकर रख दी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के कैप्टेंसी टास्क से जुड़ा एक क्लिप सामने आया जिसमें अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) तान्या मित्तल (Tanya Mittal) से पहले एक दीवार पर चढ़ जाती है। अशनूर तान्या को कैप्टेन बनने की रेस से बाहर कर देती हैं। बिना किसी हिचकिचाहट के तान्या झूठ बोलते हुए घरवालों से कहती हैं, 'अशनूर धक्का देकर मुझे ऊपर चढ़ गई।' हमदर्दी बटोरने के लिए तान्या ने घरवालों से झूठ बोला लेकिन जनता ने सच पकड़ लिया। वीडियो में देखने को मिला कि अशनूर बिना तनय को धक्का या नुकसान पहुंचाए बिना ही दीवार पर चढ़ी थीं। तान्या को झूठ बोलता देख सोशल मीडिया पर जनता उनकी क्लास लगा रहे हैं। तान्या को आए दिन दर्शक अपनी झूठी अमीरी का दिखावा करने के चलते खरी खोटी सुनाते ही हैं।

तान्या मित्तल इन दिनों इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड हो रही हैं। इस टास्क को जीत अब अभिषेक बजाज घर के नए कप्तान बने है। शो के इस हफ्ते होने वाले इविक्शन कि बात करें तो नेहल चुड़ासमा घर से बेघर हो जाएंगी। रुमर्स हैं कि नेहल को मेकर्स एक सीक्रिट रूम में भेज देंगे ताकि उन्हे अपने दोस्तों और घरवालों की असलियत पता चल सके। पिछले हफ्ते घर में डबल इविक्शन हुआ था जिसमें नगमा मिराजकर और नतालिया बाहर हुए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article