Bigg Boss 19 Promo: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन घर में रिश्ते बदलते रहते हैं। कोई दोस्त बनता है तो दूसरे पल एक दूजे के दुश्मन। कहीं दोस्ती दुश्मनी में तो कहीं दुश्मनी दोस्ती में बदल जाती है। 'बिग बॉस 19' के घर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बीते दिन एपिसोड में फरहाना भट्ट ने नेहल चुड़ासमा संग दोस्ती तोड़ दी क्यूंकी कंटेस्टेंट को दोस्ती पर शक होने लगा था। एक दूजे की कभी सखी रहीं अब फरहाना और नेहल दुश्मन बन चुकी है और इन दोनों के रिश्ते में आग लगाई तान्या मित्तल ने।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत हुई नेहल चुड़ासमा (Nehal Chudasama) जो फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के आगे ये बात क्लियर करती हैं कि उन्होंने ऐसा बोल था कि वो तब तक अपनी दोस्त का साथ देंगी जब तक वो नेगिटिव एनर्जी मुझ पर नहीं आती। कुनिका नेहल की बात से सहमत होती है। ये सुनकर फरहाना भट्ट कहती हैं कि नेहल मैंने आपसे मुंह पर पूछा था कि क्या आपने इस कॉनटेक्स्ट में कहा, जिसे आपने कबूला भी। फरहाना को ये बात बुरी लगी थी कि नेहल के आगे किसी ने उन्हे नेगिटिव एनर्जी कहा और कंटेस्टेंट ने कोई स्टैंड नहीं लिया। फिर क्या नेहल ने खुलेआम चिल्लाते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा से फरहाना का स्टैंड लिया है और आगे भी लेती रहेंगी क्यूंकी उन्होंने सच्चे मन से दोस्ती निभाई थी। नेहल का मानना है कि फरहाना भट्ट ने उनसे दोस्ती तान्या मित्तल और मालती चाहर के भड़काने पर तोड़ी है। जवाब में फरहाना भट्ट कहती नजर आईं कि काफी समय से मेरी आंखें बंद थी जो अब खुल गई हैं। दोनों की इस तू तू मैं मैं के बीच घरवाले तो छोड़ो खुद बसीर अली भी कोई दखल नहीं देते।
'बिग बॉस 19' के धमाकेदार प्रोमो में आगे नेहल चुड़ासमा तान्या मित्तल को धमकी देते हुए कहती हैं, "तुमने मेरी दोस्ती तोड़ी है तान्या, मैं तुम्हें इस घर में चैन से जीने नहीं दूंगी। मेरे शब्दों को याद कर लेना क्यूंकी ये नेहल चुड़ासमा ने कहा है।" हालांकि तान्या सिर्फ नेहल की बातें सुन मुसकुराती है। दर्शकों को ये प्रोमो काफी पसंद आया क्यूंकी इससे तान्या मित्तल की एक और असलियत बाहर आई। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नेहल चुड़ासमा, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और बसीर अली नॉमिनेटेड हैं।
