Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Pranit More: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आगाज हो चुका है। 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। कई कंटेस्टेंट्स 'बिग बॉस 19' में अपनी गेम से लोगों का दिल जीतने की खूब कोशिश कर रहे हैं। वहीं आज सीजन का पहला वीकेंड का वार एपिसोड रिलीज होगा, जिसके लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। लेकिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के पहले वीकेंड का वार पर कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगने वाली है। इसमें सबसे पहला नाम प्रणित मोरे का है, जिन्हें सलमान खान नेशनल टीवी पर लताड़ते नजर आए। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट प्रणित मोरे स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, लेकिन अपने एक वीडियो में प्रणित मोरे, सलमान खान का मजाक बनाते हुए नजर आए थे। 'बिग बॉस 19' में उनकी एंट्री के बाद पुराना वीडियो जमकर वायरल हुआ। ऐसे में अब सलमान खान ने उस वीडियो के लिए प्रणित मोरे को आड़े हाथों लिया है। सलमान खान 'वीकेंड का वार' पर प्रणित मोरे से कहते दिखे, "प्रणित स्टैंडअप कॉमेडियन, मुझे पता है कि आपने मुझपर क्या-क्या बोला है जो कि सही नहीं है। जोक्स जो आपने मारे हैं मेरे ऊपर, अगर आप मेरी जगह होते और मैं आपकी जगह होता अंदर तो कैसा महसूस करते। आपको लोगों को हंसाना था मेरा नाम इस्तेमाल करके, लेकिन मुझे लगता है कि तुम्हें हद से ज्यादा आगे नहीं बढ़ना चाहिए था।"
बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के पहले वीकेंड का वार पर प्रणित मोरे के अलावा तान्या मित्तल और अमाल मलिक की भी क्लास लगने वाली है। बताया जा रहा है कि अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड की शो में स्पेशल एंट्री होगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अमाल मलिक का इसपर क्या रिएक्शन होगा।
