टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज की पीठ में छुरा घोप रही हैं अशनूर कौर? सलमान खान ने खोली पोल तो रो पड़ीं एक्ट्रेस

Bigg Boss 19 Salman Khan Reveals Ashnoor Kaur Statement Before Abhishek Bajaj: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार पर धमाका होने वाला है। सलमान खान अभिषेक बजाज को अशनूर कौर से दूर रहने की सलाह देंगे। इतना ही नहीं, सलमान खान अशनूर की एक बात अभिषेक के सामने जाहिर करेंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Reveals Ashnoor Kaur Statement Before Abhishek Bajaj: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' छोटे पर्दे पर धमाका किया हुआ है। 'बिग बॉस 19' का हर एपिसोड अपने साथ ढेर सारे ट्विस्ट और मनोरंजन का पिटारा लेकर आता है। 'बिग बॉस 19' का इस सप्ताह का वीकेंड का वार भी धमाकेदार होने वाला है। वीकेंड का वार पर सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स की पोल खोलते नजर आएंगे, साथ ही कुछ को गेम के लिए नसीहत भी देंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर खबर है कि सलमान खान ने वीकेंड का वार पर अभिषेक बजाज को नसीहत दी कि वह अशनूर कौर सहित बाकी दोस्तों से दूर रहें। इतना ही नहीं, समलान खान ने अशनूर कौर का एक बयान भी अभिषेक बजाज को दिखाया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े फैनपेज ने शो को लेकर अपडेट दिया है, जिसमें ये भी बताया कि सलमान खान से क्लास लगने के बाद अशनूर कौर रो पड़ीं और उन्होंने सफाई दी कि उनका कोई इरादा नहीं था गलत नैरेटिव सेट करने का। बिग बॉस तक के मुताबिक, वीकेंड का वार पर सलमान खान ने अशनूर कौर को गलत कहानी पेश करने के लिए फटकार लगाई। दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के बाद अशनूर कौर ने आवेज दरबार से कहा था कि उन्होंने अभिषेक बजाज के लिए खुद की कैप्टेंसी कुर्बान कर दी। इसपर सलमान खान ने इस बयान के लिए अशनूर से सवाल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अशनूर की क्लिप सभी घरवालों के सामने दिखाई साथ ही ये भी कहा कि अभिषेक बजाज ने कैप्टेंसी अपने दम पर हासिल की है। अशनूर ने कोई कुर्बानी नहीं दी थी।

वहीं 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में सलमान खान के जाने के बाद अशनूर कौर रो पड़ीं। उन्होंने अभिषेक बजाज को बताया कि वह किसी भी तरह का नैरेटिव नहीं सेट कर रही थीं। उन्होंने बस आवेज दरबार को बताया और किसी से ये बात शेयर करने से मना किया। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 19' के बाद अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की दोस्ती क्या मोड़ लेगी।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article