टीवी मसाला

Bigg Boss 19: प्रणित मोरे से भिड़ना फरहाना भट्ट को फिर पड़ा भारी, आईना दिखाते हुए बोले- खैरात में आई है तू...

Bigg Boss 19 Pranit More Epic Reply To Farhana Bhatt: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है। वहीं अब टिकट टू फिनाले टास्क में भी प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट भिड़ते नजर आए।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Pranit More Epic Reply To Farhana Bhatt: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले का कुछ ही दिन बाकी रह गया है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी अपनी गेम को लेकर और भी ज्यादा सतर्क हो चुके हैं। बीते दिन जहां 'बिग बॉस 19' में टिकट टू फिनाले की दावेदारी के लिए टास्क हुआ, जिसमें अशनूर कौर, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट ने जीत दर्ज की तो वहीं आज 'टिकट टू फिनाले' हासिल करने के लिए टास्क होने वाला है। लेकिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस टास्क के दौरान भी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा हुआ। प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट एक-दूजे से फिर भिड़ते नजर आए और इस बार भी स्टैंडअप कॉमेडियन ने उनकी बोलती बंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में प्रणित मोरे की जब टास्क करने की बारी आई तो मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच बहस चल रही थी। फरहाना ने मालती से कहा कि मैं यूं ही तुझे घटिया औरत नहीं कहती हूं, तू है घटिया औरत। अंदर से भी और बाहर भी। पता नहीं क्या भीख मांगकर वाइल्ड कार्ड में आई है। ऐसे में मालती चाहर उन्हें जवाब देती हैं कि कुछ भी करो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। भीख मांगकर शो में आया जाता है क्या? उनकी बातें सुनकर प्रणित मोरे ने फरहाना भट्ट को ताना दिया कि अरे ये आ गई फिर से लेवल पर आ गई। ऐसे में तान्या मित्तल ने बीच में बोलते हुए कहा कि प्रणित के लेवल पर आ ना, नया है ये। वहीं फरहाना भट्ट ने कहा कि ये जो यहां पर पत्ते गिरे हुए हैं ना, तू इनसे भी ज्यादा गिरा हुआ है। फरहाना भट्ट की बातों का जवाब देने से प्रणित मोरे भी पीछे नहीं हटे।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) प्रणित मोरे ने फरहाना भट्ट को जवाब दिया, "तीन-तीन बार कोई एहसान करके तुझे यहां लाया है, खैरात में आई है तू खैरात में।" वहीं फरहाना ने इसके जवाब में कहा, "अरे मैं अपने बलबूते पर आई हूं यहां।" दूसरी ओर जैसे ही तान्या ने बोलना शुरू किया तो प्रणित मोरे ने जवाब दिया, "अरे ये चमची भी आई बोलने।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article