टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी ने तोड़ा तान्या मित्तल का दिल, खूब हुआ ड्रामा

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हालिया एपिसोड में तान्या मित्तल एक बार फिर से रोने लगी। इस बार मृदुल तिवारी की वजह से तान्या मित्तल का दिल टूट गया। आइए विस्तार से जानते हैं इस रिपोर्ट में...

Image

Pic Credit- Mridul Tiwari instagram/Jio Hotstar

Bigg Boss 19: टीवी का सबसे बड़ा और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हर रोज कुछ नया हो रहा है। सभी को ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। घर में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं, जो कि काफी अच्छा खेल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग अभी भी सुन्न बैठे हैं। वहीं बिग बॉस के घर में बाहर की चीजों पर खूब चर्चा होती है। हाल ही में मृदुल तिवारी ने तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। जब तान्या मित्तल को ये बात पता चली तो वो फूट-फूटकर रोने लगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

तान्या मित्तल का टूटा दिल

बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड में काफी ड्रामा हुआ है। बिग बॉस ने हाउसमेट्स को सरप्राइज देते हुए एक स्पेशल मूवी नाइट रखी। इसमें कंटेस्टेंट्स के रियल क्लिप्स दिखाए गए, और कैप्टनसी रेस में शामिल लोगों को बजर दबाकर सवालों के जवाब देने थे ताकि दूसरों को रेस से बाहर कर सकें। पहला क्लिप मृदुल तिवारी का था, जिसमें वे गौरव खन्ना से बात करते हुए तान्या मित्तल को 'फेक' कह रहे थे और उनके बॉयफ्रेंड के बारे में बात कर रहे थे। तान्या को ये बात बहुत बुरी लगी और उन्होंने मृदुल से सीधे बात की। उन्होंने कहा, 'आप मेरे बॉयफ्रेंड्स को जानते भी नहीं, कोई रैंडम लड़का आपको कुछ भी कहता है। आप कह रहे हैं कि मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे 'फेक' कहा, ये मेरे लिए बड़ी बात है। मैं हमेशा लड़कों से दूरी रखती हूं। जो मेरे करीब हैं, वे मुझे कभी फेक नहीं कह सकते। मैं यहां लड़के-लड़कियों के साथ रहती हूं जो गालियां देते हैं, लेकिन मैं मंदिर जाती हूं, मैं स्पिरिचुअल हूं। मेरे वीडियोज में भी आप मुझे किसी लड़के के साथ नहीं देखेंगे। मैं सिर्फ जीशान जी और अमाल का हाथ पकड़ती हूं, जिन्हें मैं भाई और दोस्त मानती हूं। तान्या की ये बातें सुन मृदुल को भी बुरा लगा और उन्होंने उनसे माफी मांग ली।

नेहल चुडासमा ने ली एंट्री

नेहल चुडासमा जो कि सीक्रेट रूम थी उन्होंने फिर से घर में एंट्री ले ली है। बिग बॉस 19 के घर में पहले फरहाना भट्ट को सेकंड चांस दिया गया था और उन्हें सीक्रेट रूम में रखा गया था। इसके बाद नेहल को भी सीक्रेट रूम भेजा गया। हालांकि अब उनकी वापसी हो गई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article