टीवी मसाला

Bigg Boss 19: बेटे अयान को सामने देख रो पड़ीं कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट को किनारे कर इस हसीना को कहा 'बहू'

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Gets Emotional After Seeing Ayan Lal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आज फैमिली वीक है, जिसके तहत कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल घर में कदम रखते दिखाई देंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Gets Emotional After Seeing Ayan Lal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स का गेम सुर्खियों में नजर आता है। 'बिग बॉस 19' अब धीरे धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है और तीन सप्ताह बाद ही शो का विजेता सबके सामने आ जाएगा। लेकिन इन सब से पहले 'बिग बॉस 19' में आज से फैमिली वीक शुरू होने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के फैमिली वीक से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सबसे पहले एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के बेटे आयान लाल घर में कदम रखते नजर आए। वहीं बेटे को अपनी नजरों के सामने देख कुनिका सदानंद भावुक हो गईं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि बिग बॉस सबके सामने ऐलान करते हैं कि आज से फैमिली वीक शुरू हो रहा है। बिग बॉस घरवालों के साथ फ्रीज और रिलीज गेम खेलते हैं। हालांकि उन्हें पहले ही चेतावनी दे दी जाती है कि अगर किसी ने नियम तोड़ा तो बाकी कंटेस्टेंट्स के घरवाले शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। ऐसे में कंटेस्टेंट्स अपने-अपने कामों में व्यस्त हो जाते हैं और सबसे पहले 'बिग बॉस 19' में अयान लाल यानी कुनिका सदानंद के बेटे की एंट्री होती है। एक्ट्रेस बेडरूम में बैठकर मेकअप कर रही होती हैं। वहीं अयान उनसे मिलने के लिए पहुंचते हैं, जिन्हें देखकर कुनिका सदानंद की आंखें भर आती हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद ने अयान की मुलाकात अशनूर कौर से कराते हुए कहा कि ये 21 साल की है और तुम 26 के तो बहू बना लूं इसे। उनकी बातें सुनकर अशनूर कौर हंस पड़ती हैं। वहीं गौरव खन्ना भी चुटकी लेते हुए कहते हैं कि मैम ने सभी लड़कियों को रिजेक्ट कर दिया और कहा कि नहीं अशनूर अच्छी है। अयान लाल ने घरवालों को बताया कि आप लोग बाहर स्टार बन चुके हो। उन्होंने शहबाज बडेशा से भी कहा कि आप ऑटो में घूमते थे पहले, तो अब नहीं घूम पाओगे। वहीं गौरव खन्ना ने चुटकी लेते हुए कहा, "अब आपको पैदल चलना होगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article