टीवी मसाला

'थप्पड़ मारूंगी...'- Bigg Boss 19 में जीशान कादरी पर फूटा कुनिका सदानंद का गुस्सा, घर में जमकर हुआ बवाल

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Fight With Zeeshan Quadri: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद और जीशान कादरी के बीच बवाल हो गया है। इस लड़ाई में कुनिका ने जीशान को थप्पड़ मारने की धमकी भी दी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Fight With Zeeshan Quadri: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने इन दिनों छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन बवाल देखने को मिलता है। यहां तक कि बीते दिन आए वीकेंड का वार पर भी एक टास्क के दौरान नीलम गिरी और आवेज दरबार में जमकर झगड़ा हुआ। वहीं अब बिग बॉस 19 को लेकर खबर आ रही है कि ड्यूटीज के चक्कर में कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) और जीशान कादरी आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं, कुनिका सदानंद ने झगड़े में जीशान कादरी को थप्पड़ मारने की धमकी भी दी।

'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) और जीशान कादरी के बीच पहले भी कई बार बहस हो चुकी है। वहीं इस बार दोनों का झगड़ा किचन ड्यूटीज को लेकर हुआ। बिग बॉस से जुड़े फैनपेज के मुताबिक, 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद के किचन ड्यूटीज में लगातार दखलअंदाजी से जीशान कादरी बिफर पड़े क्योंकि कुनिका ने नीलम को जीशान की मदद करने से मना कर दिया। ऐसे में जीशान कादरी को लगा कि कुनिका सदानंद को केवल अपने काम से काम रखना चाहिए। लेकिन इस बात पर दोनों की बहस इस कदर बढ़ गई कि उनके बीच घर में झगड़ा हो गया। झगड़े के बीच ही कुनिका सदानंद ने जीशान कादरी को धमकी देते हुए कहा, "थप्पड़ मारूंगी अगर तुम गुंडे हो तो मैं भी 40 साल से मुंबई में हूं, गुंडी हूं।"

'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) और जीशान कादरी की लड़ाई पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं इस मामले में कुनिका जी को समर्थन देता हूं, क्योंकि जीशान दूसरों पर दादागिरी दिखाते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जीशान को किसी से डर नहीं लगता। वो सबसे समझदार कंटेस्टेंट है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article