Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Gets Emotional On Media's Question: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच धमाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में मीडिया की एंट्री हुई, जिन्होंने सभी घरवालों को अपने तीखे सवालों से घेरने की कोशिश की। लेकिन 'बिग बॉस 19' का मीडिया राउंड यहीं खत्म नहीं होता है। बल्कि आज के एपिसोड में भी कंटेस्टेंट्स उनके निशाने पर नजर आएंगे। वहीं हाल ही में इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मीडिया का एक सवाल सुनकर गौरव खन्ना रो पड़े।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मीडिया ने गौरव खन्ना से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल किया। 'बिग बॉस 19' में एक पत्रकार ने गौरव खन्ना से सवाल किया कि आपकी पत्नी को बच्चे नहीं चाहिए। तो आपने एस्ट्रोलॉजर से सवाल क्यों किया कि आपकी किस्मत में पापा बनना है या नहीं? आप जानते हैं कि आपकी पत्नी बच्चे नहीं चाहतीं तो क्या ये बहुत कैलकुलेटिव कदम था सिर्फ पति कार्ड खेलने का और सहानुभूति बटोरने का? मीडिया का ये सवाल सुनकर गौरव खन्ना भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि ये बहुत निजी सवाल है। दूसरी ओर अमाल मलिक ने भी कहा कि ये सवाल सही बिल्कुल नहीं है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे गौरव खन्ना ने भी पत्रकार के सवाल का जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, "मैंने ऐसा सहानुभूति पाने के लिए बिल्कुल नहीं किया है। मेरी इच्छा है कि मैं भी पापा बनूं, मेरे बच्चे हों। लेकिन मैं अपनी बीवी आकांक्षा से बहुत प्यार करता हूं और मैं उसके लिए अपनी इस इच्छा को भी दबा दूंगा। मैं हर वो बात मानूंगा जो मेरी बीवी कहेगी।" बता दें कि गौरव खन्ना के अलावा प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट भी पत्रकारों के निशाने पर नजर आएंगे।
