टीवी मसाला

Bigg Boss 19: घरवालों के ताने सुन ज्वालामुखी की तरह फटा गौरव खन्ना का गुस्सा, दहाड़ देख सहम गए लोग

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Gets Angry On Housemates: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच कैप्टेंसी का चुनाव होने वाला है। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो हाल ही में सामने आया है, जिसमें गौरव खन्ना ने घरवालों से ताने सुनने के बाद उन्हें खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Gets Angry On Housemates: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच रोजाना ही बवाल देखने को मिलता है। कभी ड्यूटीज को लेकर तो कभी टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ते नजर आते हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क हुआ था, जिसमें गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट कप्तानी के दावेदार बने। वहीं आज 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच कप्तानी को लेकर चुनाव होने वाला है, जिसमें घरवाले वोट देकर अपना कप्तान चुनेंगे। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। लेकिन 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में गौरव खन्ना का पारा हाई नजर आया। उन्होंने घरवालों को फटकारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना में से किसी एक को कैप्टेंसी के लिए चुनना था। वहीं जिस सदस्य को घरवाले कैप्टन नहीं बनाना चाहते थे, उन्हें काले फूलों की माला पहनानी थी। ऐसे में सबसे पहले कुनिका सदानंद फरहाना भट्ट को काले फूलों की माला पहनाते हुए कहती हैं कि वह बददिमाग, बदतमीज और अड़ियल हैं। वहीं दूसरी ओर जीशान कादरी गौरव खन्ना को निशाना बनाते हैं और कहते हैं कि मुझे जीके उतने स्ट्रॉन्ग नहीं लगते हैं। वहीं प्रणित मोरे फरहाना के लिए कहते हैं कि इनका बात करने का तरीका गलत रहता है। इतना ही नहीं, बसीर अली भी गौरव खन्ना को आड़े हाथों लेते हुए कहते हैं, "अभी आपका गेम शुरू हुआ है तो शायद अगली बार मैं आपके लिए वोट करूं।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में घरवालों के तानों के गौरव खन्ना बुरी तरह बिफर पड़े। उन्होंने सबको फटकारते हुए कहा, "आप लोग पाखंडी हैं, अपनी दोस्ती के पीछे छुपते हैं। आप लोगों को कोई हक नहीं बनता है कि आप मुझे ये कहें कि मैं बैकफुट पर खेलता हूं। मैं ऐसा ही हूं।" गौरव खन्ना का ये अंदाज देख घरवालों के भी होश उड़ गए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article