Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। करीब साढ़े तीन महीने के बाद 7 दिसंबर को 19वां सीजन जनता को अलविदा कह देगा। शो 'बिग बॉस 19' में फिनाले वीक में भी घरवालों के बकिह लड़ाई-झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। मेकर्स ने हाल में इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया है उसमें गौरव खन्ना की लड़ाई तान्या मित्तल के बाद फरहाना भट्ट से हुई। इस बार गौरव को फरहाना की तीखी जुबान का सामना करना पड़ा।
कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के इस लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत हुई कैप्टेन गौरव खन्ना से जो घरवालों से खफा है क्योंकि सभी ने अंडे बना लिए। तभी फरहाना भट्ट कहती हैं कि गौरव आप लंच बनाइए लेकिन कंटेस्टेंट खाना बनाने से मना कर देंगे। गौरव खन्ना गुस्सा होंगे क्योंकि बार बार खाने को लेकर फरहाना डिमांड रख रही हैं तो ऐसे में कंटेस्टेंट कह देंगे कि क्या ये होटल है जो बोलोगे वही बनाऊँ। तान्या गौरव खन्ना को बेवकूफ और खोखला आदमी कहकर बुलाएगी। इस दौरान प्रणित मोरे दोनों को शांत करने की कोशिश करेंगे तो दूसरी तरफ अमाल मलिक जोर-जोर से हँसते हुए नजर आए। गौरव खन्ना भी कह देंगे कि फरहाना भट्ट का मुंह डस्टबिन है। गार्डन एरिया में तान्या मित्तल कहती हुई नजर आई कि जीके की सारी असलियत सामने आ रही है जो वो महासभ्य बनते थे।
प्रोमो देखने के बाद सोशल मीडिया पर फरहाना और गौरव खन्ना के फैंस के बीच जंग छिड़ गई कि कौन सा कंटेस्टेंट इस मामले में सही था। बात करें फिनाले कि तो ये 7 दिसंबर को होने वाला है। रुमर्स हैं कि फिनाले से एक दिन पहले मालती चाहर बेघर हो जाएंगी। ऐसे में 19वें सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट को फिनाले में जाएंगे वो हैं गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और फरहाना भट्ट। देखना दिलचस्प होने वाला है कि 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी कौन घर ले जाएगा।
