Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Questioned By Media: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर अपने हर एक एपिसोड के साथ धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में हर एक एपिसोड दर्शकों को हैरान कर रहा है। बीते दिन शो में मीडिया की एंट्री हुई और कंटेस्टेंट्स से जमकर तीखे सवाल भी किये गए। लेकिन 'बिग बॉस 19' में मीडिया राउंड केवल कल तक ही सीमित नहीं था। बल्कि आज भी बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फरहाना भट्ट अपनी जुबान के कारण पत्रकारों के हत्थे चढ़ी दिखाई दीं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट को कई बार उनके अपशब्दों के लिए लताड़ा जा चुका है। वहीं मीडिया भी उनकी इसी बात पर सवाल करने से पीछे नहीं हटी। एक पत्रकार ने फरहाना भट्ट के अपशब्द को दोहराते हुए कहा, "दो पैसे की औरत' आप सबको यही कहती तो आपके लेवल पर उतरने के लिए कितने पैसे का होना पड़ेगा।" पत्रकार की बात सुनकर फरहाना भट्ट ने जवाब दिया, "अगर सामने से कोई मुझसे भिड़ता है तो मैं उसके स्तर पर जाती हूं।" फरहाना भट्ट के अलावा मालती चाहर से भी सवाल किया गया कि आप उनसे ऑबसेस्ड नजर आती हैं। लेकिन मालती चाहर जवाब देती हैं कि मैं नहीं बल्कि फरहाना मेरे पीछे-पीछे आती है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में प्रणित मोरे से भी उनकी दोस्ती को लेकर सवाल किये गये थे। यहां तक कि अभिषेक बजाज को बाहर निकालने के लिए प्रणित मोरे को 'कटप्पा' का टैग भी दिया गया। वहीं दूसरी ओर तान्या मित्तल से उनकी पर्सनालिटी को लेकर तो सवाल हुआ ही, साथ ही साड़ी को नीचा दिखाने के लिए उन्हें आड़े हाथों भी लिया गया। इन सबसे इतर बता दें कि 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को आयोजित होगा।
