टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज पर फेंकी पानी की बाल्टी, घर बन गया जंग का मैदान

Bigg Boss 19 Fight Alert: टीवी शो 'बिग बॉस 19' से एक बड़ी खबर सामने आई जिसे सुन आप चौंक जाएंगे। खबर है कि फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज पर पानी की बाल्टी उड़ेल दी जिसके चलते घर में खूब हंगामा हुआ। आखिर फरहाना ने ऐसी हरकत क्यूं की जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Fight Alert: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर रोज कोई नया तमाशा देखने को मिलता है। घर में चल रहे कलेश ने दर्शकों को बांधे हुआ है। इस बार की डेमोक्रेसी वाली थीम ने जनता का दिल लूट लिया। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अशनूर कौर, नेहल चुड़ासमा, कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, जीशान कादरी, प्रणित मोरे, नीलम गिरी और तान्या मित्तल एलिमिनेशन के गड्ढे में हैं। अब हाल ही में शो के फैन पेज ने दर्शकों को एक बड़ी अपडेट दी है कि घर में आने वाले एपिसोड में फरहाना भट्ट और अभिषेक बजाज एक दूजे से भिड़ेंगे।

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से खबर सामने आ रही है कि अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक बजाज दोपहर के वक्त घर में सोते हुए पाए गए। क्यूंकी घर में दिन के समय सोना मना है बिग बॉस कुकडू वाला अलार्म बजाते हैं। बार बार अलार्म बजता है लेकिन अभिषेक बज उठने का नाम नहीं लेते। इस समय घर की कप्तान फरहाना भट्ट हैं जिन्होंने अभिषेक को उठाने की कोशिश भी की थी। कई बार फरहाना ने अभिषेक बजाज को ऐसा करने से मना किया लेकिन कंटेस्टेंट नहीं माने। ऐसे में फरहाना भट्ट ने कप्तान की ड्यूटी निभाते हुए अभिषेक बजाज पर पानी की बाल्टी फेंक दी। ये देख घर में हर कोई दंग रह गया। इसके बाद वही हुआ अभिषेक और फरहाना भट्ट के बीच जमकर लड़ाई हुई और दोनों एक दूजे के साथ गाली गलौच करने लगे।

इस पूरे तमाशे के बाद 'बिग बॉस 19' का घर दो गुटों में बंट गया। कई कंटेस्टेंट ने फरहाना को समर्थन दिया क्यूंकी ये एक कप्तान की ड्यूटी है। वहीं एक ग्रुप का मानना है कि कप्तानी की आड़ में फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज संग गलत किया। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान ये मुद्दा उठाएंगे या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article