Bigg Boss 19 Latest Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े होते रहते हैं। शो अपने अंतिम चरण यानी फिनाले वीक में आ पहुंचा है। फिनाले इस 7 दिसंबर को होगा जिसमें जनता को अपना 19वें सीजन का विनर मिलेगा। देखते ही देखते शो अब खत्म होने को है जिससे फैंस उदास है। वहीं अब शो के कुछ आखरी दिनों में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की दोस्ती में दरार आ गई लेकिन एक मस्कारा के कारण। आज घर में होने वाले झगड़े का प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें तान्या और फरहाना एक दूजे पर चीखती-चिल्लाती हुई नजर आईं।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत तान्या मित्तल से हुई जो फरहाना भट्ट से कहती हैं कि वो मस्कारा वापिस उधर ही रखें जहां से वो उठाती हैं। ये सुन फरहाना भट्ट ने तेवर दिखाते हुए कहा, 'अपना मस्कारा तू अपने पास ही रख।' तान्या को फरहाना का जवाब देने का तरीका बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और दोनों के बीच महाभारत शुरू हो गई। तान्या कहती हैं कि फरहाना कितना तीखा बोलती है, तेरे दिमाग में चलता रहता है कि किसी की बात नहीं सुननी तो कैसे मैं उसे गंदा बोल दूं ताकि वो चुप हो जाए। बात दोनों के बीच तब बढ़ती है जब फरहाना गुस्से में कह देंगी कि आई डोन्ट टेक शीट लाइक यू। दूसरी तरफ दूर बैठे गौरव खन्ना और प्रणित मोरे देख रहे होंगे और फरहाना-तान्या की लड़ाई को एक्टिंग कहेंगे। तान्या फरहाना को मूर्ख कहेंगी। दोनों की इस तकरार को देख गौरव और प्रणित की हंसी बंद होने का नाम नहीं लेगी।
वहीं शो 'बिग बॉस 19' में फिनाले से पहले दोनों की लड़ाई हो गई है और क्या फरहाना और तान्या की दोस्ती खत्म हो जाएगी हमेशा हमेशा के लिए? इस हफ्ते गौरव खन्ना को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेशन के दलदल में फंसे हुए हैं। फिनाले से पहले घर में मिड वीक इविक्शन होगा जिसमें मालती चाहर के एलिमिनेशन के चांसेस हैं। जनता के अनुमानों को मद्दे नजर रखते हुए टॉप 5 गौरव खन्ना, अमाल मलिक, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को बताया जा रहा है।
