टीवी मसाला

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में होगा धमाका, एल्विश यादव की होगी एंट्री

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर एक और नया अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि इस वीकेंड का वार यूट्यूबर एल्विश यादव सलमान खान के खास गेस्ट बनकर आएंगे।

Image

Pic Credit- Jio Hotstar

Bigg Boss 19: सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस शो में जहां एक तरह कंटेस्टेंट छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग दिमाग लगाकर खेल रहे हैं। वहीं मेकर्स भी शो को दिलचस्प बनाने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। ये खबर सामने आई है कि शो में इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर बतौर वाइल्ड कार्ड आने वाली है। इस बीच बिग बॉस 19 को लेकर एक और नया अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी।

एल्विश यादव मचाएंगे धमाल

बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार एपिसोड धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव होस्ट सलमान खान के साथ खास गेस्ट बनकर आएंगे। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सलमान और एल्विश की फोटो के साथ इस खबर की पुष्टि की। कैप्शन में लिखा, 'इस वीकेंड का वार पर एल्विश यादव आएंगे और धमाल मचाएंगे' इस खबर ने फैंस का ध्यान खींच लिया और सभी को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है। एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए थे और उन्होंने सबको चौंकाते हुए सीजन जीत लिया। वे पहले ऐसे वाइल्डकार्ड बने, जिन्होंने बिग बॉस का खिताब जीता।

दीपक चाहर की बहन की होगी एंट्री

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर शो में अपनी बहन मालती चाहर को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर छोड़ने के लिए एंट्री करेंगे। मालती चाहर अब बिग बॉस हाउस का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, इसको लेकर अब तक मेकर्स की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। दीपक चाहर की बहन मालती चाहर एंक्टिंग की दुनिया में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने फेरे ए ड्रीम हाउसवाइफ, जीनियस, सदा वियाह होया जी जैसी फिल्मों में काम किया है। साल 2009 में वो मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीत चुकी है। अगर वो सलमान खान के शो का हिस्सा बनती है कि तो घर में काफी कुछ बदल जाएगा। अब फैंस उनकी एंट्री का इंतजार कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article