टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अशनूर कौर के पिता ने कदम रखते ही 'बॉडीशेमिंग' पर ली क्लास, तान्या मित्तल को भी जमकर लगाई लताड़

Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur Father Breaks Silence On Body Shaming: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में फैमिली वीक में दूसरी एंट्री अशनूर कौर के पिता की हुई। उन्होंने घर में आने के बाद बॉडीशेमिंग पर कंटेस्टेंट्स को जमकर लताड़ लगाई।

Image

फोटो क्रेडिट- अशनूर कौर इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur Father Breaks Silence On Body Shaming: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह फैमिली वीक शुरू हो जाएगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स के घरवाले शो का हिस्सा बनेंगे और उन्हें सपोर्ट करते नजर आएंगे। जहां पहली एंट्री कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल की हुई तो वहीं अब दूसरी एंट्री अशनूर कौर के पिता गुरमीत सिंह की होने वाली है। 'बिग बॉस 19' को लेकर ये भी खबर आ रही है कि शो में आने के बाद गुरमीत सिंह ने अपनी बेटी की हिम्मत तो बढ़ाई ही, साथ ही बॉडी शेमिंग पर घरवालों की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस 19' को लेकर इससे जुड़े फैनपेज ने सोशल मीडिया पर अपडेट साझा की है। फैनपेज के मुताबिक, बॉडी शेमिंग पर गुरमीत सिंह ने 'बिग बॉस 19' में मौजूद कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। उन्होंने कहा, "आप लोग 21 साल की लड़की से इतना असुरक्षित क्यों हो रहे हैं? ओह अच्छा, अब समझ में आया कि आप लोग इसकी गरिमा और ग्रेस तक नहीं पहुंच सकते ना।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अशनूर कौर को 'आंटी' बुलाने के लिए गुरमीत सिंह ने तान्या मित्तल की भी जमकर क्लास लगाई।

खबरों की मानें तो 'बिग बॉस 19' में अशनूर कौर के पिता की बातें सुनकर तान्या मित्तल मायूस हो गईं। ऐसे में फरहाना भट्ट ने उनकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "ठीक है, चलता है। उन्हें गुस्सा होने का हक है।" वहीं तान्या मित्तल ने भी इस बात पर जवाब दिया, "हां मुझे पता है, मैंने भी स्थिति बखूबी संभाली।" बता दें कि अशनूर कौर के पिता ने अपनी बेटी को भी सलाह दी और कहा, "तू इन सबसे डर मत, ये सब तेरे पीछे पड़े हुए हैं, लेकिन तुझे इन सबका सामना डटकर करना है।" बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह ने अशनूर कौर को सुरक्षित रखने के लिए प्रणित मोरे का भी शुक्रिया अदा किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article