टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सिद्धार्थ शुक्ला से खुद की तुलना करने पर बुरी तरह ट्रोल हुए Vivian Dsena, यूजर्स ने कहा 'कहां गंगू तेली...'

Vivian Dsena Trolled for comparing himself with Sidharth Shukla: बिग बॉस 18 के घर में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को याद करते हुए कुछ बातें कहीं। जिसके बाद यूजर्स विवियन डीसेना से नाखुश नजर आए और उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। आइए पूरी रिपोर्ट देखें।

Image

Vivian Dsena Trolled for comparing himself with Sidharth Shukla

Vivian Dsena Trolled for comparing himself with Sidharth Shukla: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 पहले दिन से अपने फैंस की वाच लिस्ट में शामील है। बीते दिन शो में सभी कन्टेस्टन्ट ने 'टाइम गॉड' बनने के लिए एड़ी-चोटी का लगाया और टास्क को जीतते हुए 'रजत दलाल' ने टाइम गॉड की उपाधि हासिल की। इसी एपिसोड के दौरान टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक संग बात करते हुए विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को याद किया, साथ ही कुछ मामलों में अपनी तुलना भी 'बिग बॉस 13' विजेता से की। जिसके बाद कुछ यूजर्स विवियन डीसेना से नाखुश नजर आए और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

बिग बॉस 18 के घर में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक संग बात करते हुए अभिनेता 'सिद्धार्थ शुक्ला' (Sidharth Shukla) को याद करते दिखाई देते हैं। विवियन बोलते हैं कि "मुझे बिग बॉस ऐसे ही लाडला नहीं बोलते हैं, बल्कि हम दो लाडले हैं। हम ही दो थे जो अपनी बात रखते थे। बता दें की सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विजेता रहे थे और साल 2021 में एक्टर का हर्ट अटैक के करण निधन हो गया था। विवियन डीसेना को सिद्धार्थ शुक्ला काफी अच्छे दोस्त रहे थे। ऐसे में विवियन के सिद्धार्थ को याद करने पर कुछ फैंस भी भावुक को उठे। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला के कुछ फैंस को विवियन डीसेना की बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने अभिनेता को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया।

विवियन डीसेना को ट्रोल करते हुए यूजर्स ने लिखा "तुम कभी भी सिद्धार्थ शुक्ला के बराबर नहीं हो सकते हो।" एक अन्य यूजर ने कहा 'कहां राजा भोज, कहां गंगू टेली।" एक दूसरे यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा "बहुत आए, बहुत गए लेकिन आज भी एक ही किंग है और वो सिद्धार्थ शुक्ला हैं।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article