Bigg Boss 18 Dolly Chaiwala wild card entry in salman khan show: कलर्स टीवी और सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं कर छोड़ रहा है। हालांकि इसके बावजूद यह शो टॉप 10 की लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पा रहा है। ऐसे में मेकर्स शो में जान फूंकने के लिए वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट की एंट्री करा रहे हैं। कुछ वीक पहले कशिश कपूर और दिग्विजय राठी ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री मारी थी। अब खबर आ रही है कि डॉली चायवाला (Dolly Chaiwala) बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में वाइल्ड कार्ड के तौर पर जल्द एंट्री मार सकते हैं। आइए रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया सेन्सेशन डॉली चायवाला (Dolly Chaiwala) इस वीकेंड सलमान खान के शो में एंट्री मारने वाले हैं। इंडियन फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक डॉली चायवाला शो में अतिथि के तौर पर एंट्री मार सकते हैं। बता दें की माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद डॉली तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके अलावा आज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक डॉली चायवाला ने राजनीति पार्टी भी जॉइन कर ली है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले नागपूर में डॉली चायवाला बीजेपी के लिए रैली करते नजर आए हैं।
इस बीच आपको बताते चलें की ये वीकेंड का वार सालमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। इससे पहले वह सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त थे, जिस वजह से पिछला वीकेंड का वार रोहित शेट्टी और एकता कपूर द्वारा होस्ट किया गया था।
