Bigg Boss 18 Ashneer Grover Makes Entry As Wild Card Contestant: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों को इंप्रेस करने की पूरी-पूरी कोशिश की है। लेकिन लाख मुद्दतों के बाद भी शो की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अभी तक दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है, जो कि दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर हैं। लेकिन टीआरपी के लिए मेकर्स अब एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री कराने वाले हैं जो कि पहले भी टीवी की दुनिया का अहम हिस्सा रह चुके हैं। वह कोई और नहीं बल्कि 'शार्क टैंक इंडिया' के जज रह चुके अश्नीर ग्रोवर हैं।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से जुड़ा अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान उनका शो में स्वागत करते दिखाई दिये। लेकिन स्टेज पर ही अश्नीर ग्रोवर को सलमान खान ने आड़े हाथों ले लिया, साथ ही उन्हें 'दोगला' भी कह दिया। सलमान खान ने उनके बारे में गलत बातें फैलाने के लिए अश्नीर ग्रोवर पर तंज कसा। उन्होंने अश्नीर ग्रोवर से सवाल किया, "मैं आपको मेरे बारे में कहते सुना है कि हमने तो इसको इतने में साइन कर लिया, उतने में साइन कर लिया। सब आंकड़े भी आपने गलत दे दिये तो फिर ये दोगलापन क्या है।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सलमान खान की बात पर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने जवाब दिया, "आपको हमने जब ब्रांड एम्बेसडर चुना तो मुझे लगता है कि वो हमारा सबसे स्मार्ट कदम था।" इसपर सलमान खान ने अश्नीर ग्रोवर के एटीट्यूड पर उंगली उठाई और कहा, "हां लेकिन अब जिस हिसाब से आप बात कर रहे हैं। ये जो आपका एटीट्यूड है, वो वहां नहीं था। लेकिन जैसे ये है, ये बराबर आ रहा है।"
